Jamui Viral Video: बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग लड़की और उसके साथी के साथ हुए मारपीट और छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इस वीडियो के सामने आते ही आरोपियों पर कार्रवाई की मांगे भी उठने लगी थी। वहीं अब इसी कड़ी में राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस घटना पर तुरंत संज्ञान लिया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने घटना के खिलाफ लिया संज्ञान

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय महिला आयोग ने बिहार के जमुई जिले में हुए घटना पर त्वातरित संज्ञान लिया है। बता दें, आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि तुरंत FIR दर्ज की जाए। इसके अलावा वीडियो फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जाए और एक तय समय-सीमा के अंदर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।

आयोग ने पत्र में ये भी लिखा, मीडिया रिपोर्ट्स और वायरल वीडियो के अनुसार, कुछ लोगों ने रात में दोनों को घेरकर युवतीके साथ अभद्र व्यवहार और उसके साथी के साथ भी मारपीट की गई। जिसके संर्दभ में आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने बिहार के DGP को पत्र लिखकर मामले में तत्काल FIR और  सभी आरोपियों की पहचान की जाए। साथ ही उनकी गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने को कहा है।

वायरल वीडियो की शेयरिंग पर रोक की मांग

वहीं आयोग ने पीड़ितों को सुरक्षा, कानूनी सहायता और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की आगे की शेयरिंग पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें, अध्यक्ष ने 7 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) भी मांगी है। साथ ही आयोग ने कहा है कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार्य नहीं है।

Explainer: 2027 यूपी चुनाव पर राम गोपाल यादव का बड़ा बयान, BJP को लेकर किया दावा

तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो के आधार पर पीड़िता की पहचान की गई और उसका बयान दर्ज किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि यह पूरी घटना 19 सितंबर की शाम करीब 7 बजे की है। वायरल वीडियो में 6-7 लोग दिखाई दे रहे हैं। इनमें से कुछ लोगों की पहचान पुलिस ने कर ली थी। और अब पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान

बिहार के जमुई जिले से एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें बाइक पर सवार एक लड़के और लड़की को कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। वीडियो में लड़की हाथ जोड़कर लोगों से छोड़ देने की गुहार लगाती और यह कहती नजर आ रही है कि बच्चा हैं, जाने दीजिए, अब कभी नहीं आएंगे।

इस गंभीर मामले पर राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने वीडियो के आधार पर घटना की जानकारी ली है और बताया कि जिलाधिकारी ने सोमवार शाम तक कार्रवाई की रिपोर्ट देने का आश्वासन दिया है। साथ ही, आयोग इस संबंध में जमुई के पुलिस अधीक्षक को भी पत्र लिखकर पूरी कार्रवाई की जानकारी मांगेगा।

ये भी पढ़ें: सीतापुर के हरगांव में जनता ने खोल दिया दिल का राज! योगी सरकार के काम पर क्या बोली जनता, सपा की बढ़ी टेंशन?