Uttar Pradesh: अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 'डिस्कवर गोरखपुर' नाम से एक बहुत अच्छा कार्यक्रम की लॉन्चिंग हुई। इसका मुख्य उद्देश्य गोरखपुर के शानदार पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराना है। लॉन्चिंग के बाद भाजपा सांसद रविंद्र किशन ने इस कार्यक्रम की खासियत के बारे में जानकारी साझा की।

3 दिन करवाएंगे भ्रमण

भाजपा सांसद रवि किशन ने 'डिस्कवर गोरखपुर' नाम के कार्यक्रम लॉन्चिंग की जानकारी देते हुए बताया कि इसके जरिए आपको 3 दिन के टूर में गोरखपुर का भ्रमण करवाया जाएगा। यहां पर एक पूरी अलग दुनिया है। इसलिए हमने इसे अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस हमने इसे लॉन्च किया है।

वॉटर स्पोर्ट्स होगा तैयार

रामगढ़ ताल को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर उन्होंने कहा, रामगढ़ झील खुद ही अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रही है क्योंकि हम यहां पर वॉटर स्पोर्ट्स लेकर आ रहे हैं।

इसे हम बढ़ाने के बारे में सोचेंगे और हमारा प्रयास रहेगा कि हम इसे कैसे आगे लेकर जाएं। वॉटर बॉडी के पास ही कई लोगों ने अपना व्यापार बड़ा किया है। हमारे पास यह बहुत सुंदर और गौरव करने वाली संपत्ति है, इसे हम विकसित करेंगे।

तीन दिवसीय टूर प्रोग्राम

'डिसकवर गोरखपुर' कार्यक्रम की लॉन्चिंग गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्ला द्वारा गोरखपुर के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए की गई है। इस तीन दिवसीय टूर प्रोग्राम का उद्देश्य पर्यटकों को गोरखपुर के पर्यटन स्थलों से रूबरू कराना और शहर के एक नए रूप को प्रदर्शित करना है।

सैलानी देखेंगे गोरखपुर का हर पहलू

बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन शुक्ला ने 'डिस्कवर गोरखपुर' नाम के तीन दिन के टूर प्रोग्राम को लॉन्च करते हुए गोरखपुर में टूरिज़्म की संभावनाओं पर ज़ोर दिया।

इस प्रोग्राम का मकसद सैलानियों को शहर की खासियतें दिखाना है। किशन ने बताया कि इस पहल को इंटरनेशनल टूरिज़्म डे पर शुरू किया गया था और इससे सैलानियों को गोरखपुर का एक अलग पहलू देखने का मौका मिलेगा।

रामगढ़ ताल बनेगा इंटरनेशनल टूरिस्ट डेस्टिनेशन

सांसद रवि किशन ने रामगढ़ ताल को इंटरनेशनल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित करने की बात कही। झील के आस-पास वॉटर स्पोर्ट्स शुरू करने और उन्हें बढ़ाने का ज़िक्र भी किया।

उन्होंने कहा कि इस जलाशय के आस-पास कई तरह के कारोबार विकसित हुए हैं।

रामगढ़ ताल शहर की बड़ी संपत्ति

रामगढ़ ताल को शहर के लिए एक बड़ी संपत्ति बताया। सांसद ने कहा झील के आस-पास टूरिज़्म से जुड़ी सुविधाओं और गतिविधियों को बढ़ाने की कोशिशें जारी रहेंगी, जिससे ज़्यादा से ज़्यादा सैलानी आ सकें और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिले।

जानिए क्या है गोरखपुर में खास?

गोरखपुर प्रसिद्ध संत गोरखनाथ के नाम पर बसा है। यहां का गोरखनाथ मंदिर मुख्य आस्था का केंद्र है, जहां मकर संक्रांति पर लगने वाला खिचड़ी मेला बहुत प्रसिद्ध है।

गीता प्रेस

धार्मिक पुस्तकों के दुनिया के सबसे बड़े प्रकाशकों में से एक गीता प्रेस गोरखपुर में ही स्थित है, जहाँ से 'कल्याण' पत्रिका का प्रकाशन होता है।

विश्व का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म

गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म्स में गिना जाता है (लगभग 1.35 किलोमीटर लंबा)

रामगढ़ ताल

यह शहर के बीचों-बीच स्थित एक विशाल और खूबसूरत प्राकृतिक झील है, जिसे अब वाटर स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया गया है।

चौरी-चौरा ऐतिहासिक स्थल

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अध्याय 'चौरी-चौरा कांड' इसी ज़िले से जुड़ा हुआ है।