UP IPS Transfer 2026: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में शनिवार को बड़ा फेरबदल किया गया। शासन ने एक साथ 35 IPS अधिकारियों का तबादला करते हुए कई जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में अधिकारियों की नई तैनाती की है। इस फेरबदल में DCP, SP और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
तबादला सूची में सबसे चर्चित नामों में IPS अधिकारी चारू निगम का है। उन्हें पुलिस अधीक्षक यूपी-112 के पद से हटाकर 47वीं वाहिनी PAC, गाजियाबाद का सेनानायक बनाया गया है। चारू निगम 2014 बैच की IPS अधिकारी हैं।
चारू निगम को फिर मिली गाजियाबाद में जिम्मेदारी
चारू निगम की नई तैनाती 47वीं वाहिनी PAC गाजियाबाद में की गई है। इससे पहले वह सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक थीं। फरवरी 2026 में उन्हें सुल्तानपुर की जिम्मेदारी मिली थी और बाद में उन्हें यूपी-112 में SP के पद पर भेजा गया था। अब एक बार फिर उनकी पोस्टिंग गाजियाबाद में की गई है।
कई बड़े शहरों में बदले पुलिस अधिकारी
ताजा तबादला सूची में लखनऊ, कानपुर नगर, आगरा, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी और प्रयागराज समेत कई प्रमुख शहरों के अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।तबादले के तहत श्रवण कुमार सिंह को कानपुर नगर से गौतमबुद्धनगर भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में DCP की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कई अधिकारियों को आगरा, अयोध्या, कानपुर, प्रयागराज और अन्य स्थानों पर नई जिम्मेदारी मिली है।
नोएडा में भी बदली जिम्मेदारी
तबादला सूची में गौतमबुद्धनगर भी शामिल है। रिपोर्टों के अनुसार कानपुर नगर में DCP के पद पर तैनात श्रवण कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर भेजा गया है। इसके अलावा आगरा और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
35 IPS अधिकारियों की सूची में कई स्तर के अधिकारी
इस तबादला प्रक्रिया में केवल जिलों के पुलिस अधीक्षक ही नहीं, बल्कि पुलिस कमिश्नरेट में तैनात DCP और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार 2014 से 2022 बैच तक के नियमित भर्ती वाले अधिकारियों के साथ-साथ पदोन्नत IPS अधिकारियों के नाम भी सूची में शामिल हैं।
यूपी पुलिस में लगातार हो रहे प्रशासनिक बदलाव
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ समय से पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का सिलसिला जारी है। इससे पहले भी IPS और PCS अधिकारियों की अलग-अलग सूचियां जारी की गई थीं। ताजा फेरबदल में प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों और कमिश्नरेट को शामिल किया गया है।नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारी अपने-अपने नए पदों पर कार्यभार संभालेंगे।
यहा देखें पूरी लिस्ट-
