UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश में अफसरों के तबादलों का सिलसिला जारी है। शनिवार को PCS, PPS और IPS अधिकारियों के फेरबदल के बाद अब रविवार को शासन ने 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। नई सूची में तीन अपर मुख्य सचिव और सात प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

शासन की ओर से किए गए इन तबादलों में कई अधिकारियों को नए विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को मौजूदा पद के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

रणवीर प्रसाद को मिली बड़ी जिम्मेदारी

तबादला सूची में रणवीर प्रसाद का नाम भी शामिल है। उन्हें प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई है।रणवीर प्रसाद को यूपीएसएलडीसी लिमिटेड के अध्यक्ष का भी दायित्व सौंपा गया है।वहीं अमित कुमार घोष को अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है। अमृत अभिजात को उनके वर्तमान पद के साथ अपर मुख्य सचिव परिवहन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इन IAS अधिकारियों के भी हुए तबादले

शासन की सूची के मुताबिक वी. हेकाली झिमोमी को प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बनाया गया है। वहीं महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को प्रमुख सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन की जिम्मेदारी मिली है।अनिल कुमार को प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद बनाया गया है। डॉ. एमकेएस सुंदरम को प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन की जिम्मेदारी दी गई है।रविन्द्र को प्रमुख सचिव पंचायती राज बनाया गया है। वहीं अमित गुप्ता को उनके वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।इसके अलावा डॉ. आशीष कुमार गोयल को अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन बनाया गया है।

शनिवार को 13 PCS अधिकारियों का भी ट्रांसफर

इससे पहले शनिवार को शासन ने 13 PCS अधिकारियों के तबादले किए थे। इसमें कई जिलों के ADM, SDM, मुख्य राजस्व अधिकारी और नगर निगम से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई थीं।अरुण कुमार को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), मत्स्य निदेशालय लखनऊ बनाया गया है। पवन कुमार को ADM (वित्त एवं राजस्व) कुशीनगर की जिम्मेदारी दी गई है। दिनेश को ADM (नगर) कानपुर नगर बनाया गया है।सौरभ सिंह को ADM (वित्त एवं राजस्व) कासगंज और कंचन को ADM (न्यायिक) चित्रकूट एवं उपसंचालक चकबंदी चित्रकूट बनाया गया है।सूरज कुमार यादव को अपर नगर आयुक्त नगर निगम सहारनपुर और जितेंद्र कटियार को उप निदेशक (प्रशासन), आयुर्वेद निदेशालय लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

इन PCS अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

वंदिता श्रीवास्तव को उप निदेशक (प्रशासन), उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज बनाया गया है। वहीं हिमांशु कुमार गुप्ता को सचिव बरेली विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है।निधि डोडवाल को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है। अजय कुमार त्रिपाठी को मुख्य राजस्व अधिकारी मऊ और भान सिंह को अपर नगर आयुक्त नगर निगम शाहजहांपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

लगातार दो दिनों में PCS, PPS, IPS और IAS अधिकारियों के तबादलों से प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। रविवार को जारी IAS अधिकारियों की सूची में शासन ने कई प्रमुख विभागों की जिम्मेदारियां भी बदली हैं।