हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने तुम्मिडी कुंटा झील का उद्घाटन करते हुए मूसी नदी के पुनर्जीवन प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस परियोजना के कारण किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि मूसी प्रोजेक्ट के तहत प्रभावित समुदायों को राहत दी जाएगी।
प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य मूसी नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, साथ ही प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा करना भी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के अनुसार, मूसी नदी की कुल 55 किलोमीटर लंबाई में से पहले चरण में 21 किलोमीटर क्षेत्र में काम शुरू किया जाएगा। इस परियोजना से जुड़ी सभी जरूरी प्रक्रियाएं और अनुमतियां पूरी हो चुकी हैं तथा अब टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल नदी का सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि उसे प्रदूषण मुक्त करके दोबारा जीवित करने का अभियान है।
1,372 झीलें थीं, लेकिन अब सिर्फ यह 50 प्रतिशत रह गई
CM रेवंत रेड्डी ने कहा कि हैदराबाद को चट्टानों और झीलों का शहर कहा जाता है। उन्होंने बताया कि हैदराबाद में कभी 1,372 झीलें थीं, लेकिन अतिक्रमण और अन्य कारणों से इनमें से लगभग आधी झीलें गायब हो चुकी हैं। इसके कारण बारिश के दौरान सड़कों और रिहायशी इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि मूसी नदी के प्रदूषण का असर हैदराबाद के साथ-साथ नलगोंडा जिले के लोगों पर भी पड़ रहा है।
विज़न नेचर को बचाना और हैदराबाद को एक वर्ल्ड-क्लास शहर बनाना
CM रेवंत रेड्डी ने मूसी में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा कि। प्रदूषण के कारण नलगोंडा जिले के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। साफ माहौल पक्का करने के लिए, सरकार ने मूसी नदी को फिर से ज़िंदा करने का फैसला किया।उन्होंने कहा, “मेरा विज़न नेचर को बचाना और हैदराबाद को एक वर्ल्ड-क्लास शहर के तौर पर प्रमोट करना है। इस कोशिश के तहत, हम शहर की झीलों को ठीक कर रहे हैं।