तेलंगाना में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को निर्देश दिए है। सीएम ने SC और ST समुदायों की यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को मुआवज़ा देने के लिए 'ग्रीन चैनल' के ज़रिए फंड जारी करने का निर्देश दिया है।

अधिनियम, 1989 को लागू करने के लिए बैठक

मुख्यमंत्री ने आज SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 को लागू करने के लिए राज्य-स्तरीय सतर्कता और निगरानी समिति की बैठक की। जिसमें सीएम ने कहा कि सरकार यौन उत्पीड़न की घटनाओं पर मानवीय आधार पर कार्रवाई कर रही है।

SC और ST उत्थान कल्याणकारी योजनाएं भी शुरू

SC और ST समुदायों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं भी शुरू की गई हैं, जिनमें राज्य में दलित और आदिवासी समूहों को अच्छी गुणवत्ता वाले चावल और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना शामिल है।