PUNJAB NEWS: पंजाब के अमृतसर में एक पुलिस अधिकारी की हत्या मामले में बीजेपी के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। तरूण चुघ ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि पिछले कई सालों से पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेसियों का मनोबल तोड़ने की कोशिशें की गई है। प्रदेश में वर्दिधारियों पर फायरिंग का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी हुई है।
वर्दीधारी पुलिसकर्मियों पर हो रही है फायरिंग
तरूण चुघ ने कहा कि यह बहुत दुखद है। पिछले कुछ सालों से पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल तोड़ने की लगातार कोशिशें हो रही हैं। 22 पुलिस स्टेशनों और भाजपा मुख्यालय पर ग्रेनेड हमले हुए हैं। पंजाब पुलिस मुख्यालय पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया और हाल ही में ऐसी चार घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में वर्दीधारी पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाई जा रही हैं। हमलावर गोली चलाते हैं, वीडियो रिकॉर्ड करते हैं और तस्वीरें पोस्ट करते हैं।
राज्य में है डर का माहौल
पंजाब पुलिस के अधिकारी और आम आदमी पार्टी की सरकार इन हमलों को मानने से इनकार कर रही है, तरूण चुघ ने कहा कि, आतंकवादी संगठन इनकी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट को वायरल कर रहे हैं। यह घटना दुखद है। जिस तरह से पंजाब पुलिस के एक अधिकारी को निशाना बनाया गया। उससे पूरे राज्य में डर का माहौल है। भगवंत मान की AAP सरकार जिसे केजरीवाल का आशीर्वाद प्राप्त है, पूरी तरह से विफल हो चुकी है।
#WATCH अमृतसर, पंजाब: एक पुलिस अधिकारी की हत्या पर राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने कहा, "यह बहुत दुखद है। पिछले कुछ सालों से पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल तोड़ने की लगातार कोशिशें हो रही हैं। 22 पुलिस स्टेशनों और भाजपा मुख्यालय पर ग्रेनेड हमले हुए हैं। पंजाब पुलिस मुख्यालय… pic.twitter.com/J631PWB6jn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2026
यह भी पढ़ें: Explainer: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नए नियम, फीस और वैलिडिटी में भी किए गए हैं बदलाव?