चेन्नई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 11 अक्टूबर को चेन्नई में मेट्रो रेल के फेज-2 के पूनमल्ली–वडापलानी कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने इस नई मेट्रो लाइन में सफर किया और संयुक्त रूप से मेट्रो सेवाओं की शुरुआत की।

तमिलनाडु में दिखती है नए भारत की झलक: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 प्रोजेक्ट के 14.6 किमी लंबे पूनमल्ली-वडापालानी रूट का उद्घाटन   करने के बाद खुद ट्रेन में यात्रा की, इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मंदिरों से लेकर मेट्रो तक तमिलनाडु में नए भारत की झलक दिखती है। भारत अपनी सांस्कृतिक ताकत से प्रेरणा लेता है और वैज्ञानिक प्रगति के जरिए आगे बढ़ता है।

पूरा भरोसा है बहुत शानदार होगा भारत का भविष्य: पीएम

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यायल के गोल्डन जुबली समारोह में पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि भारत का भविष्य बहुत शानदार होगा। मुझे आप लोगों पर पूरा भरोसा है। इसके बाद उन्होंने बच्चों से वी विल डू इट का नारा लगवाया। 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद पीएम मोदी का यह पहला चेन्नई दौरा था। 2026 में TVK ने जीत हासिल की और फिल्म अभिनेता सी. जोसेफ विजय यहां के मुख्यमंत्री बने।

ये भी पढ़ें-Delhi Metro में सीट को लेकर हुआ विवाद, मारपीट के बाद अधेड़ की मौत