केदारनाथ: उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने के अवसर पर बाबा केदार के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे। मंदिर परिसर में भक्तों ने हर-हर महादेव और जय बाबा केदार के जयकारे लगाए। अब भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना होगी।

सर्दियों के दौरान बाबा केदार की पूजा-अर्चना ओंकारेश्वर मंदिर में की जाएगी

दरअसल, सर्दियों के दौरान बाबा केदार की पूजा-अर्चना ओंकारेश्वर मंदिर में ही की जाएगी। हर साल भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाते हैं। इस दौरान श्रद्धालु उखीमठ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।आज बुधवार को केदारनाथ धाम में भगवान शिव के आखिरी दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ जमा हुई। इस संदर्भ में केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी, गंगाधर लिंग महाराज ने कहा किआज सुबह भगवान शंकर का महाभिषेक होगा, पूजा-अर्चना होगी और फि तय धार्मिक रस्मों के बाद कपाट बंद हो जाएंगे।

सुबह 8:30 बजे से पवित्र हिमालयी मंदिर के कपाट सर्दियों के मौसम में बंद

पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुबह 8:30 बजे इस पवित्र हिमालयी मंदिर के कपाट सर्दियों के मौसम के लिए बंद कर दिए गए।कपाट बंद होने का समारोह भाई दूज के साथ हुआ, जिसमें देश और विदेश से भक्त इस मौके को देखने एवं मंदिर के लगभग छह महीने के लिए बंद होने से पहले भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर में इकट्ठा हुए। बाबा केदार की पारंपरिक पालकी (चल विग्रह उत्सव डोली) अब भगवान के सर्दियों के निवास उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर जाएगी।

22 अप्रैल से 11 नवंबर तक 19 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों ने किए दर्शन

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुले थे और आज 11 नवंबर को कपाट बंद हो चुके हैं। इस दौरान 19 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों ने दर्शन किए हैं। कपाट को बंद करने के जो रीति-रिवाज हैं, वो आज सुबह 4 बजे से शुरू हो गए थे। अब कपाट बंद हो गए हैं और यहां से डोली को प्रस्थान किया जाएगा जो अब ऊखीमठ में ओंकारेश्वर मंदिर जाएगी।