उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 24 सितंबर को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मिशन के तहत एक दिवसीय रोजगार महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। रोजगार महोत्सव की शरूआत सुबह 10 बजे से होगी। इस रोजगार महोत्सव में निजी क्षेत्र की तकरीबन 20 कंपनियां अभ्यर्थियों का सीधे चयन करेंगी।

3000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती प्रस्तावित

रोजगार महोत्सव में शामिल इन कंपनियों में विभिन्न पदों के लिए 3000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। रोजगार मिशन के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलने की संभावना है। जिसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, पालीटेक्निक, बीटेक एवं एमबीए उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष आयु के बेरोजगार अभ्यर्थी भाग ले क सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी को रोजगार संगम पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण

इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी को पहले रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीकरण कराना होगा। इस रोजगार महोत्सव मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, अंकपत्रों एवं जाति प्रमाणपत्र की छायाप्रतियां ले जानी होंगी। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसके अलावा भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें-सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : 'लिखित कारण बताए बिना गिरफ्तारी असंवैधानिक'