Gujarat News: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वडोदरा में आयोजित एक कार्यक्रम में 1,297 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इस दौरान सीएम ने नई परियोजना के अंदर आनंद और वडोदरा को जोड़ने वाले एक नए पुल का उद्घाटन भी किया है। बता दें कि गंभीरा गांव के पास 40 साल पुराने पुल का एक हिस्सा ढह गया था। इसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी। तकरीबन 1 साल बाद सीएम ने नए पुल का उद्घाटन किया है।

9 जुलाई को हुआ था हादसा

सीएम भूपेंद्र पटेल ने रविवार को वडोदरा जिले के त्रिमंदिर में आयोजित कार्यक्रम में गंभीरा पुल समेत 1,297 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार ने हादसे के बाद महीसागर नदी पर पुराने पुल के समानांतर 2 लेन वाले नए पुल के निर्माण को मंजूरी दी थी। इस नए प्रोजेक्ट को बनाने के लिए 212 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे।

9 जुलाई 2025 को पुल का एक हिस्सा ढह गया था। इस हादसे में उस समय पुल पर मौजूद वाहन नदी में जा गिरे। हादसे में तकरीबन 22 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुल के निरीक्षण में कथित लापरवाही सामने आई। सरकार को भी जनता की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

क्या बोले सीएम भूपेंद्र पटेल

सीएम पटेल ने कहा कि राज्य सरकार सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि हर गांव, परिवार और नागरिक विकास प्रक्रिया की मुख्यधारा से जुड़े। सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 593 मकानों के निर्माण समेत विभिन्न परियोजनाओं के जरिए से नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से बने अंबेडकर संकल्प भूमि स्मारक का लोकार्पण किया गया। नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विभिन्न शहरी और ग्रामीण विकास परियोजनाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: 46 साल की हुई करीना कपूर: जानिए कैसे ग्लैमर आइकन से कैसे मशहूर एक्ट्रेस बनी 'बेबो'?