Zaheer Khan: चेन्नई सुपर किंग्स ने आागामी सीजन के लिए भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को नया हेड कोच नियुक्त किया है।
जहीर ने इस पद पर सीएसके के लिए पूर्व मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग को रिप्लेस किया है, जिन्होंने आईपीएल 2026 समाप्त होने के बाद अपना पद छोड़ दिया था और इंग्लैंड टेस्ट टीम के रूप में नया कार्यकाल शुरू किया।
जहीर को काफी शांति से यह पद सौंपा गया है, क्योंकि संभावित उम्मीदवारों में उनका नाम दूर-दूर तक नहीं था। अब उन्होंने फ्रेंचाइजी की आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कई बातें कहीं हैं।
बहुत दबाव होता है- जहीर खान
जहीर ने शुक्रवार को फ्रैंचाइजी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर कहा, "मैं कहूंगा कि यह एहसास अभी अंदर तक उतर रहा है। मेरे क्रिकेट करियर के इस खास चैप्टर को देखते हुए फैंस और शुभचिंतक मेरे प्रति इतना प्यार और लगाव दिखा रहे हैं। यह हमेशा बहुत संतोषजनक लगता है और साथ ही उन जिम्मेदारियों का भी बहुत दबाव होता है जो मैं उठाऊंगा, क्योंकि आप सीएसके की बात कर रहे हैं, है ना?"
जहीर ने शुक्रवार को पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) चैंपियन टीम की कमान संभालना एक खुशी की बात है, जिसके साथ बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी भी आती है। उन्होंने यह भी कहा कि कोच स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेना उनके लिए एक रोमांचक लेकिन मुश्किल काम होगा।
फ्लेमिंग को बहुत-बहुत बधाई- जहीर
चेन्नई सुपर किंग्स में जहीर खान ने पूर्व मुख्य कोच फ्लेमिंग को रिप्लेस किया है। जहीर ने फ्लेमिंग को लेकर कहा,
"जब आप फ्लेमिंग की बात करते हैं, तो यह महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी कंसिस्टेंसी और दोस्ती के बारे में है। यह कुछ ऐसा है जो बहुत खास रहा है। जब भी मैं सीएसके का सामना करता हूं, तो वह हमेशा एक बहुत मुश्किल विरोधी रही है, और मैं इसी लेगेसी की बात कर रहा हूं। यह उस ब्रांड को बचाने और यहां से चीजों को आगे बढ़ाने के बारे में है। तो, जैसा कि मैंने कहा, बड़ी जिम्मेदारियां निभानी हैं। बहुत सारी उम्मीदें हैं जो बहुत प्रेशर भी लाती हैं। यह एक रोमांचक चैलेंज होने वाला है जिसका मैं इंतजार कर रहा हूं।"
फैंस का रिस्पॉन्स पाकर खुश- सीएसके हेड कोच
चेन्नई सुपर किंग्स का फैन बेस देखते ही बनता है। भारत में सीएसके के मैच चाहे किसी भी स्टेडियम में हो, वहां पर येलो आर्मी का आना पक्का होता है। जहीर ने फैंस को लेकर कहा,
"ऐसा रिस्पॉन्स पाकर बहुत खुश हूं। सही जगह पर आना बहुत खास लगता है। मैं कहूंगा कि यह एक साथ चीजें हासिल करने के बारे में है, और आपको कोई कमी महसूस नहीं होती।’’
आपको बता दें कि, सीएसके ने आखिरी खिताब साल 2023 में जीता था। इसके बाद पिछले तीन सीजन में यह फ्रेंचाइजी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि जहीर के आने के बाद क्या येलो आर्मी का खिताब का सूखा समाप्त हो पाता या फिर नहीं।
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स में इंडियन आर्मी के जवान का जलवा, नायब सूबेदार ने जीता सिल्वर मेडल