ICC ODI Ranking: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में नाबाद 139 रन की तूफानी पारी खेली थी। कोहली के बल्ले से यह रन 296 रन का पीछा करते हुए आए। इस पारी का फायदा रन मशीन कोहली को आईसीसी की लेटेस्ट वनडे बैटिंग में हुआ है। अब वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आईसीसी के मुताबिक, कोहली की 55वीं वनडे सेंचुरी और सभी फॉर्मेट में 86वीं इंटरनेशनल सेंचुरी ने उन्हें 796 की रेटिंग दिलाई और रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़ा दिया।
शुभमन गिल का पहले पर कब्जा
भारत के पूर्व कप्तान अब सिर्फ अपने टीम के साथी शुभमन गिल से पीछे हैं, जिन्होंने उसी मैच में सेंचुरी लगाकर टॉप पर अपनी जगह मजबूत की। गिल 816 रेटिंग पॉइंट्स के साथ रैंकिंग में सबसे ऊपर हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल, 794 पॉइंट्स के साथ, अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने किसी भी भारतीय को टॉप तीन में नहीं आने दिया, जबकि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 719 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर हैं।
कुसल मेंडिस 7वें पर पहुंचे
इंग्लैंड के लीड्स में श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने शानदार 121 रन की पारी खेली थी, जिसके बाद वह तीन पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके रेटिंग अंक 674 हैं। इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कप्तान हैरी ब्रूक द ओवल में हाफ सेंचुरी की वजह से एक पायदान ऊपर चढ़कर 11वें (650) नंबर पर टॉप 10 में जगह बनाने के करीब हैं। ब्रूक आयरलैंड के हैरी टेक्टर (653) से सिर्फ तीन रेटिंग पॉइंट पीछे हैं।
टेम्बा बावुमा 23वें पर
साउथ अफ्रीका के नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी, जिसके बाद वह 10 स्थान की छलांग लगाकर 32वें नंबर पर पहुंच गए हैं। टेम्बा के हमवतन साथी मैथ्यू ब्रीट्जके को भी वनडे रैंकिंग में फायदा हुआ है। वह 19 स्थान ऊपर चढ़कर अब 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं। डेविड मिलर, जिन्होंने भी खूब रन बनाए (दूसरे ODI में 93 गेंदों पर 142 रन), 41वें नंबर पर रैंकिंग में वापस आ गए।
ये भी पढ़ें- ‘हम बहुत खुशकिस्मत हैं…’ विराट कोहली को लेकर संजू ने कही दिल जीतने वाली बात, बताया टीम पर क्या पड़ता है प्रभाव