3 Players Comeback in NZ  ODI Series: 6 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया था लेकिन वनडे सीरीज के लिए दल नहीं चुना गया। उम्मीद की जा रही थी कि बीसीसीआई एक साथ वनडे और टी20 टीम घोषित कर सकती है लेकिन अब इसका चयन अगले सप्ताह किया जाएगा। हालांकि, इस सीरीज में चयन समिति कई बड़े बदलाव कर सकती है और ऐसे में इन तीन खिलाड़ियों को भी खेलने का मौका मिल सकता है।

रजत पाटीदार की हो सकती है वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय चयन समिति रजत पाटीदार को मौका दे सकती है। यह स्टार बल्लेबाज इस समय ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ टीम के खिलाफ खेल रहा है, जहां पहले मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी।

जिस पिच पर साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़ जैसे बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, वहां पर पाटीदार ने 51 गेंदों पर 53 रन बनाए थे। अगर वह शेष मैचों में इस तरह की पारी खेलने में कामयाब रहते हैं तो यकीनन चयन समिति उनको न्यूजीलैंड में खेली जाने वाली वनडे सीरीज में चुन सकती है।

मोहम्मद शमी पर हुई थी चर्चा

चैंपियन ट्रॉफी 2025 के बाद से मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिला है। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद शमी को टीम से ड्रॉप कर दिया गया था और इसके बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हो सकी। हालांकि, हाल में खबरें आई थीं कि शमी को लेकर चयन समिति के बीच चर्चा हुई थी और उनको वनडे सीरीज में वापसी का मौका मिल सकता है। 

टी20 के बाद वनडे में भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार की टी20 टीम में वापसी हो चुकी है। मंगलवार को घोषित टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है। उनको घरेलू प्रदर्शन के चलते 4 साल बाद वापसी का मौका मिला है।

टी20 के बाद माना जा रहा है वनडे सीरीज में भी भुवनेश्वर कुमार को खेलने का मौका मिल सकता है, क्योंकि उनका घरेलू सीजन बेहद कमाल का रहा था और इसके चलते ही चयन समिति ने उनको पहले टी20 में और अब वनडे स्क्वाड में मौका दे सकती है। आपको बता दें कि, न्यूजीलैंड कि पिचों पर भुवी एक खतरनाक गेंदबाज साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा संकट, कप्तान ने अचानक दिया इस्तीफा, टीम में मची खलबली!