West Indies Probable Playing XI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज का दूसरा मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले टी20आई में वेस्टइंडीज को 8 विकेट की शर्मनाक हार मिली थी और अब कैरेबियन टीम दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी।
इस मैच में कप्तान शाई होप प्लेइंग इलेवन में बिना किसी बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकते है, क्योंकि पहले टी20 में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था लेकिन बीच में लगातार विकटों की पतझड़ ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया।
शाई-पूरन कर सकते हैं ओपन
लखनऊ में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के लिए पारी की शुरुआत शाई होप और कामिल पूरन ने की थी और दूसरे मैच में भी यही जोड़ी ओपनिंग करती दिख सकती है। पहले मैच में शाई होप ने 37 गेंदों पर 52 रन की कप्तानी पारी खेली थी तो कामिल पूरन ने 12 रन बनाए थे।
Shimron Hetmyer dives, but his bat stays in the air! 😱 A hesitant single, a quick throw from Shreyas Iyer, & a huge breakthrough for #TeamIndia! 💪 #INDvWI 1st T20I | LIVE NOW 👉 https://t.co/LkBxXaliQ5 https://t.co/uIZ7gZAjLe
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 6, 2026
दोनों ने पहले विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की थी लेकिन दूसरे मैच में वह अपनी टीम को बड़ी ओपनिंग देना चाहेंगे। तीसरे नंबर पर बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर बैटिंग के लिए आ सकते हैं। हेटमायर लखनऊ टी20 में सिर्फ 5 रन बना सके थे लेकिन इस मैच में टीम प्रबंधन को उनसे एक बड़ी और विस्फोटक पारी की उम्मीद होगी।
रदरफोर्ड- शेफर्ड पर मध्यम क्रम की जिम्मेदारी
चौथे नंबर पर रोवमैन पॉवेल को बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। पिछले मैच में पॉवेल बिना खाता खोले आउट हो गए थे लेकिन इस मैच में उनपर चौथे नंबर पर रन बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। पांचवें पर शेरफेन रदरफोर्ड और छठे पर रोमारियो शेफर्ड बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं।
शेरफेन ने पहले टी20आई में 34 बॉल पर 56 रन बनाए थे। दूसरे मैच में शेरफेन और शेफर्ड के ऊपर पारी को फिनिश करने की अहम भूमिका भी होगी। सातवें पर मैथ्यू फोर्ड और 8वें पर रोस्टन चेज को बैटिंग के लिए भेजा सकता है।
शमर स्प्रिंगर-अकील हुसेन से बॉलिंग की उम्मीद
पहले टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज की गेंदबाजी काफी साधारण रही थी और यही वजह रही कि टीम इंडिया 172 रन का लक्ष्य मात्र 14.2 ओवर में हासिल कर लिया। हालांकि, दूसरे मैच में शमर स्प्रिंगर, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड और रोमारियो शेफर्ड से शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
अकील हुसैन अपनी लेफ्ट आर्मी स्पिन से दाएं हाथ के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं तो रोस्टन ऑफ स्पिन से बाएं हाथ के बल्लेबाजों को मुश्किलों में डाल सकते हैं। वहीं, शमर जोसेफ के कंधों पर तेज गेंदबाजी की कमान होगी।
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11
शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ।
ये भी पढ़ें- बचपन में क्रिकेटर बनना चाहते थे नाना पाटेकर, पैसे की तंगी ने छीना सपना, कोहली के थे ‘विराट फैन’