RCB Retained Players List:  गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आगामी महिला प्रीमियर लीग 2027 सीजन की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। नए सीजन से पूर्व फ्रेंचाइजी ने कुल 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया है तो चार खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है।

स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी का प्रदर्शन पिछले सीजन बेहद कमाल का रहा था। फ्रेंचाइजी ने 5 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग चैंपियनशिप जीती थी।

चार खिलाड़ियों को किया रिलीज

बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपने की अंतिम तिथी 28 सितंबर निर्धारित की थी और इसी दिन आरसीबी ने चार प्लेयर्स को रिलीज कर दिया। इसमें ग्रेस हैरिस, लिंसे स्मिथ, गौतमी नाइक, दयालन हेमलता।

ऑस्ट्रेलिया की हैरिस ने पिछले सीजन कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 9 पारियों में 178.19 के शानदार स्ट्राइक रेट से 237 रन बनाए थे और 1 पारी में 2 विकेट भी लिए थे। ऐसे में उनको रिलीज करने का फैसला थोड़ा चौंकाने वाला लग रहा है। वहीं, इंग्लैंड की लिंसे स्मिथ को भी टीम ने जाने दिया है।

13 प्लेयर्स को किया रिटेन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नए सीजन के लिए कुल 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसमें कप्तान स्मृति मंधाना, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी और स्टार स्पिनर श्रेयंका पाटिल शामिल हैं। इ

नके अलावा लिस्ट में अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, प्रथ्योषा कुमार, नादिन डी क्लर्क, प्रेमा रावत, सायाली सतघरे, पूजा वस्त्रकार और राधा यादव का नाम भी शामिल है। अब फ्रेंचाइजी का लक्ष्य नीलामी में कई सुपर स्टार खिलाड़ियों को खरीदने का होगा, ताकि वह अपने स्क्वाड को मजबूती प्रदान कर सके।

शानदार रहा था पिछला सीजन

इससे पहले आरसीबी के लिए पिछला सीजन बेहद कमाल का रहा था। स्मृति मंधाना की कप्ताना वाली बेंगलुरु ने ग्रुप स्टेज में 8 मैच खेले थे, जिसमें 6 जीते थे और केवल 2 गंवाए थे। टीम पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर रही थी।

इसके बाद खिताबी मैच में मंधाना एंड कंपनी की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से थी, जिसमें मंधाना के शानदार 87 और जॉर्जिया बोल के तेज तर्रार 79 रन की बदौलत टीम ने 19.4 ओवर में 204 रन का लक्ष्य बेहद आसानी से हासिल कर लिया था।

WPL 2027: RCB के रिटेन किए गए खिलाड़ी: अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, प्रथ्योषा कुमार, ऋचा घोष, स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, नादिन डी क्लर्क, प्रेमा रावत, सायाली सतघरे, जॉर्जिया वोल, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल।

WPL 2027: RCB के रिलीज़ किए गए खिलाड़ी: ग्रेस हैरिस*, लिंसे स्मिथ*, गौतमी नाइक, दयालन हेमलता।

ये भी पढ़ें-