India vs Japan Match Kaise Dekhen: भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मैच 22 सितंबर, मंगलवार को तोचिगी प्रान्त में स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच की पहली गेंद भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे डाली जाएगी।
फैंस इस ऐतिहासिक मैच का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन इस मैच को देखने के लिए आपको अपना स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बदना होगा, क्योंकि इसका प्रसारण जियो हॉटस्टार या फिर सोनी लिव पर नहीं किया जाएगा। चलिए आपको बताते हैं कि आप इस मैच को कहां पर देख सकते हैं।
मोबाइल पर कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
प्रशंसक भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक मैच का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इंटरनेशनल मंच पर यह दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। हालांकि, क्रिकेट की बात की जाएं तो भारतीय टीम जापान क्रिकेट टीम से काफी आगे हैं, लेकिन इसके बावजूद जापान से भारत को कड़ी चुनौती मिल सकती है।
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल पर फैनकोड ऐप पर की जाएगी। इसके लिए आपको कम से कम 35 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। हालांकि, इसकी अधिक जानकारी के लिए आपको फैनकोड ऐप पर जाना होगा।
टीवी पर कहां देखें मैच?
मंगलवार की सुबह आप अपने पूरे परिवार के साथ इस ऐतिहासिक मैच का गवाह बन सकते हैं। टीवी पर यह मैच आप सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। आपको इस मैच का सीधा प्रसारण अलग-अलग भाषाओं में देखने को मिल सकता है, जो आपके मजे को दोगुना कर देगी।
📸📸 Picture-perfect frames with the Captains 🏆
— BCCI (@BCCI) September 21, 2026
The stage is set for a historic clash between #TeamIndia and Japan 🤝#TeamIndiaInJapan | @CricketJapan pic.twitter.com/5mGTm42RZj
हालांकि, अगर आपके पास स्मार्ट टीवी है तो फैनकोड के ऐप पर भी आप मैच का मजा उठा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत होगी। साथ ही आप टूर/सीरीज पास लेकर भी इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
लैपटॉप पर भी देख सकते हैं भारत-जापान मैच
अब अगर आप अपने ऑफिस पहुंच चुके हैं या किसी कारणवश आप अपने मोबाइल या टीवी पर मैच नहीं देख पा रहे हैं तो भारत-जापान मैच का मजा आपको अपने लैपटॉप पर भी मिलने वाला है। इसके लिए आपको फैनकोड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां पर लॉइग करने के बाद इस मैच को आप देख सकते हैं।
हालांकि, इसके लिए आपको अपनी जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ सकती है, क्योंकि आपको या तो सब्सक्रिप्शन लेना होगा या फिर टूर/सीरीज पास के माध्यम से भी मैच को देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 में भारत का जलवा, सुचिका ने कांस्य पदक जीता, टेबल टेनिस ने पाकिस्तान को हराया