India vs Sri Lanka Semi-Final Match: एशियन गेम्स 2026 में बारिश अब तक क्रिकेट के कई मुकाबले बर्बाद कर चुकी है। 28 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला क्वार्टर-फाइनल वर्षा की वजह से रद्द हो गया। इसके बाद भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने का अवसर मिला।
वहीं, 29 सितंबर को श्रीलंका और नेपाल के बीच क्वार्टर-फाइनल होना था लेकिन बारिश यहां भी बाधा बनी और नेपाल का सफर स्वर्ण पदक के लिए समाप्त हो गया।
अब 1 अक्टूबर को भारत-श्रीलंका के बीच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। लेकिन अगर यह मैच भी रद्द होता है तो कौन-सी टीम फाइनल में जाएगी, चलिए आपको बताते हैं।
1 अक्टूबर को होगी भारत-श्रीलंका की भिड़ंत
सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच भिड़ंत 1 अक्टूबर को निशिन कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होगी। इससे पहले पिछले चार मैच जो यहां खेले जाने थे वह बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं।
ऐसे में अगर यह मैच भी रद्द होता है तो भारतीय टीम को आगे जाने का मौका मिलेगा तो श्रीलंका का सफर स्वर्ण पदक के लिए समाप्त हो जाएगा। यानी अगर यह मैच बिना एक भी गेंद डाले रद्द होता है तो श्रीलंका बाहर और भारत को फाइनल खेलने का मौका मिलेगा।
क्यों भारत जाएगा फाइनल में?
अब सवाल ये है कि बारिश के कारण मैच रद्द होने की स्थिति में भारत को आगे जाने का मौका क्यों दिया जाएगा तो इसका जवाब है कि भारतीय टीम की आईसीसी टीम टी20 रैंकिंग श्रीलंका से बेहतर है। भारत इस समय दुनिया की नंबर-1 टी20आई रैंकिंग वाली टीम है, जबकि श्रीलंका 9वें पायदान पर है।
Sri Lanka qualify for the semi-finals - where they will face India - of the men's competition at the Asian Games by virtue of being ranked higher than Nepal pic.twitter.com/OVX8UU2HZ2
— Cricinfo (@cricinfo) September 29, 2026
इस स्थिति के मुताबिक, भारत को फाइनल खेलने का मौका मिलेगा तो श्रीलंका का स्वर्ण पदक जीतने का सपना चकनाचूर हो जाएगा। हालांकि, फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि श्रीलंका और भारत के बीच उन्हें एक कांटे की टक्कर देखने को मिले।
क्या सेमीफाइनल में होगी बारिश?
अब तक चार क्वार्टर-फाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं लेकिन भारत बनाम श्रीलंका मैच में बारिश की आने की संभावनाएं बिल्कुल कम हैं। ऐसे में यह मैच पूरी तरह से हो सकता है।
बता दें कि, यह मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। जबकि इसी दिन पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। यह मैच सुबह 5:30 बजे शुरू होगा। यानी प्रशंसकों को एक दिन में दो सुपरहिट मैच देखने को मिलने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- जेल से छूटते ही खिलाड़ी की हुई टीम में एंट्री, इस दिन करेगा मैदान पर वापसी