West Indies Probable Playing XI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को तिरुवनंतपुरम में स्थित ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम खेला जाएगा।
मैच में इंडीज टीम की अगुवाई शाई होप करते नजर आएंगे तो टीम में रोस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्स, अल्जारी जोसेफ और शमर जोसेफ जैसे स्टार खिलाड़ी भी शामिल हैं।
वेस्टइंडीज ने भारतीय सरजमीं पर आखिरी वनडे सीरीज साल 2002 में यानी आज से करीब 24 साल पहले जीती थी। ऐसे में वह इस सूखे को समाप्त करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। चलिए आपको बताते हैं कि पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11 क्या हो सकती है।
कैंपबेल- ग्रीव्स ओपनिंग, तीसरे पर कार्टी
भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज के लिए पारी का आगाज सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स की सुपरहिट जोड़ी कर सकती है। श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में इसी जोड़ी ने कैरिबियन पारी की शुरुआत की थी।
ऐसे में हेड कोच डैरेन समी और कप्तान शाई होप एक बार फिर इसी सलामी बल्लेबाजों के साथ जा सकते हैं।
वहीं, नंबर तीन पर 29 वर्षीय बल्लेबाज कीसी कार्टी उतर सकते हैं। कार्टी ने 53 वनडे मैच में 41.22 की औसत से 1814 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 6 अर्धशतक शामिल है। वह पहली बार भारतीय सरजमीं पर एकदिवसीय मैच खेलते नजर आएंगे।
शाई-चेज पर मध्यम क्रम की जिम्मेदारी
चौथे नंबर पर कप्तान शाई होप बल्लेबाजी के लि आ सकते हैं। शाई टीम के अनुभवी बल्लेबाजों में से एक भी हैं, जिनपर पहले वनडे मैच में बड़ी पारी खेलने की जिम्मेदारी होगी।
शाई ने वेस्टइंडीज के लिए 155 वनडे मैचों में 50 की औसत से 6312 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 19 शतक निकले हैं। वहीं, भारत में खेले 14 वनडे मैचों में शाई के बल्ले से 74.10 की शानदार औसत से 741 रन निकले हैं, जिसमें 3 शतक शामिल है।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाई भारतीय गेंदबाजों से कठिन सवाल पूछ सकते हैं। वहीं, पांचवें नंबर पर अनुभवी ऑलराउंडर रोस्टन चेज को बैटिंग के लिए भेजा जा सकता है तो छठे पर शेरफेन रदरफोर्ड फिनिशर के किरदार में दिख सकते हैं।
अल्जारी-जोसेफ संभालेंगे तेज गेंदबाजी कमान
इस मैच में वेस्टइंडीज की ताकत उनकी तेज गेंदबाजी रहेगी, जिसमें अल्जारी जोसेफ और शमर जोसेफ जैसे स्टार तेज गेंदबाज शामिल हो सकते हैं। अल्जारी ने वनडे में 141 बल्लेबाजों का शिकार किया है, जिसमें 4 भारतीय बल्लेबाज भी शामिल हैं।
वहीं, शमर जोसेफ का वनडे करियर अभी सिर्फ 9 मैचों का है, जिसमें वह 4 विकेट ले चुके हैं। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों से जोसेफ अपनी रफ्तार से कठिन सवाल पूछ सकते हैं।
मैथ्यू फोर्ड भी मध्यम गति से अपनी कहर बरपाते नजर आ सकते हैं। इनके अलावा स्पिन विभाग की जिम्मेदारी रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती और 19 वर्षीय स्पिनर विटेज लॉज के पास हो सकती है। लॉज वनडे में 8 विकेट ले चुके हैं।
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11
जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज।
ये भी पढ़ें- शुभमन गिल की कप्तानी के कायल हुए विराट कोहली, भविष्य पर लगाई मुहर, जानें कब तक रहेंगे कप्तान