Bangladesh Squad For Test Match: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन करने वाली बांग्लादेश की भिड़ंत अब अफगानिस्तान से होगी। इस एकमात्र टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्क्वाड घोषित कर दिया है। एकमात्र टेस्ट में बांग्लादेशी टीम को लीड नजमुल हुसैन शांतो करेंगे, जिनकी कप्तानी में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट मैच जीता था।
वहीं, लिट्टन दास, हसन महमूद और मुशफिकुर रहीम को भी 15 सदस्यीय दल में शामिल किया गया है तो टीम के स्टार तेज गेंदबाज नाहिद राणा चोट के कारण एकमात्र टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। आपको बता दें कि, ये टेस्ट मैच 9 से 13 अक्टूबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा।
लिटन दास पर भरोसा बरकरार
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास का चयन भी किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये खिलाड़ी तीनों पारियों में खाता तक नहीं खोल पाया था लेकिन बावजूद इसके चयनकर्ताओं ने लिटन को एक और मौका दिया है।
वहीं, कंगारुओं की धरती पर शानदार प्रदर्शन करने वाले तंजीद हसन को भी स्क्वाड में बरकरार रखा है तो शादमान इस्लाम और मोमिनुल हक भी शीर्ष क्र के भरोसमंद विकल्प के तौर पर चुने गए हैं।
Bangladesh have named their squad for the upcoming one-off Test against Afghanistan in UAE.https://t.co/X7okJ336SC
— ICC (@ICC) September 19, 2026
वहीं, मिडिल ऑर्डर में चयन समिति ने कप्तान नजमुल हुसैन शांतो, मुशफिकुर रहीम और सौम्या सरकार समेत अन्य बल्लेबाजों में शामिल हैं। इस खिलाड़ियों से अफगानी गेंदबाजों के सामने अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी।
मिराज-इस्लाम संभालेंगे स्पिन आक्रमण
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश एकमात्र टेस्ट मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाना है, जहां पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने स्क्वाड में मेहदी हसन मिराज और ताइजुल इस्लाम जैसे धुरंधर स्पिनरों को मौका दिया है।
वहीं, हसन महमूद, खालिद अहमद, इबोदत हुसैन चौधरी और शोरिफुल इस्लाम तेज गेंदबाजी की बागडोर संभालेंगे। ऑफ स्पिनर नई हसन, तेज गेंदबाज मुसफिक हसन और इकबाल हुसैन एमोन को रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में नामित किया गया है और वे टेस्ट टीम के साथ यूएई जाएंगे।
एकमात्र टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन, शादमान इस्लाम, सौम्या सरकार, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास, तौहीद हृदोय, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद, एबादोत हुसैन चौधरी, शोरफुल इस्लाम।
ट्रैवलिंग रिजर्व: नईम हसन, मुसफिक हसन, इकबाल हुसैन इमोन.
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 की आज से हुई शुरुआत, नीरज चोपड़ा ने भारतीय खिलाड़ियों को दिया खास मैसेज, मनु भाकर ने भी जीता दिल