Zimbabwe vs Australia: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मैच इस समय हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन 20 साल के एक बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे की गेंदबाजी की ऐसी बैंड बजाई की, सभी चौंक गए।
इस खिलाड़ी ने क्रीज पर आते ही चौंके-छक्कों की बारिश शुरू कर दी और 227.77 के स्ट्राइक रेट से इतने रन ठोक दिए। इस बल्लेबाज को रोकने के प्लान किसी भी गेंदबाज के पास नहीं था।
46वें ओवर में मिला बैटिंग का मौका
दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर रहे बैंटिंग ऑलराउंडर ओलिवर पीक ने मैदान पर ऐसा गदर मचाया कि इसका जवाब जिम्बाब्वे के किसी भी गेंदबाज के पास नहीं था। ओलिवर 46वें ओर में 7वें नंबर पर बैटिंग के लिए आए थे और उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 297/5 विकेट था।
आते ही ओलिवर ने शानदार चौका मारा और कंगारुओं को 300 के पार पहुंचाया। पहली गेंद पर ही इस युवा बल्लेबाज ने अपने इरादों को जाहिर कर दिया था। ओलिवर ने अपना असली रौंद्र रूप पारी के 50वें ओवर में दिखाया, जहां उन्होंने ब्रैड इवांस के ओवर में 3 गगनचुंबी छक्के जड़ दिए।
227.77 के स्ट्राइक रेट से कूटे रन
ब्रैड इवांस की पहली गेंद पर ओलिवर पीक ने दो रन भागे तो दूसरी गेंद को दर्शकदीर्घा में डिपॉजिट कर दिया। ओवर की तीसरी गेंद पर ओलिवर ने फिर दो रन दौड़े तो चौथी गेंद पर पीक ने एक बार फिर छह रन जड़ दिए। इसके बाद पांचवीं गेंद को भी पीक ने सीधे साइटस्क्रीन की ओर छक्का मार दिया।
Oliver Peake is such s good ball striker. not playing at his usual position, still scored 41*(18)
— Â (@RR_for_LIFE) September 18, 2026
Just 20 years of age 🔥 pic.twitter.com/iM1Wi24S9p
इस मैच में 20 साल के युवा बल्लेबाज ने कुल 18 गेंदों का सामना किया था, जिसपर उन्होंने नाबाद 41 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इस पारी में पीक के बल्ले से 2 चौके और 3 छक्के निकले थे, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 227.77 का था।
खेल चुके हैं 6 वनडे
बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ओलिवर पीक ने अपना इंटरनेशनल करियर 30 मई 2026 को पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किया था। इसके बाद से अब तक वह अपने देश के लिए 6 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 28.25 की औसत से 113 रन बनाए हैं तो उनका स्ट्राइक रेट 101.80 का रहा है।
पीक बल्लेबाजी के अलावा ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। हालांकि, अभी तक उनके विकेटों का खाता नहीं खुला है। वहीं, मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 356/6 स्कोर बोर्ड पर लगाए थे, जिसमें ट्रेविस हेड का तूफानी शतक भी शामिल था।
ये भी पढ़ें- क्या बदलने वाला है भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का शेड्यूल? सचिव ने आकर दिया बड़ा बयान