October 2026 Vrat Tyohar List: अक्टूबर 2026 का महीना धार्मिक नजरिए से बेहद खास रहने वाला है। महीने की शुरुआत में पितृपक्ष के श्राद्ध कर्म जारी रहेंगे और इसके बाद शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी। नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी और महानवमी के बाद विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। इसके बाद शरद पूर्णिमा और करवा चौथ जैसे प्रमुख पर्व भी आएंगे।
अगर आप अक्टूबर के व्रत और त्योहारों की तारीख पहले से जानना चाहते हैं तो इस पूरी लिस्ट को मोबाइल में सेव कर सकते हैं।
अक्टूबर 2026 के व्रत-त्योहारों की तारीखवार लिस्ट
- 1 अक्टूबर 2026: षष्ठी श्राद्ध
- 2 अक्टूबर 2026: रोहिणी व्रत, सप्तमी श्राद्ध और महात्मा गांधी जयंती
- 3 अक्टूबर 2026: जीवित्पुत्रिका व्रत, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, कालाष्टमी और अष्टमी श्राद्ध
- 4 अक्टूबर 2026: नवमी श्राद्ध
- 5 अक्टूबर 2026: दशमी श्राद्ध
- 6 अक्टूबर 2026: इंदिरा एकादशी और एकादशी श्राद्ध
- 7 अक्टूबर 2026: द्वादशी श्राद्ध
- 8 अक्टूबर 2026: प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, कलियुग दिवस और त्रयोदशी श्राद्ध
- 9 अक्टूबर 2026: चतुर्दशी श्राद्ध
- 10 अक्टूबर 2026: सर्वपितृ अमावस्या और अन्वाधान
- 11 अक्टूबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि
- 11 अक्टूबर 2026: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और महाराजा अग्रसेन जयंती
- 12 अक्टूबर 2026: चंद्र दर्शन
- 14 अक्टूबर 2026: कपर्दिश चतुर्थी
- 15 अक्टूबर 2026: उपांग ललिता व्रत
- 16 अक्टूबर 2026: सरस्वती आवाहन, कल्पारंभ, अकाल बोधन और स्कंद षष्ठी
- 17 अक्टूबर 2026: सरस्वती पूजा, नवपत्रिका पूजा और तुला संक्रांति
- 18 अक्टूबर 2026: सरस्वती बलिदान
- 19 अक्टूबर 2026: दुर्गा अष्टमी, महानवमी और संधि पूजा
- «नोट: कुछ पंचांगों में दुर्गा अष्टमी की तिथि 18 अक्टूबर भी बताई गई है। इसलिए व्रत और पूजा के लिए स्थानीय पंचांग देखना बेहतर रहेगा।»
- 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा
- 20 अक्टूबर 2026: विजयादशमी/दशहरा, आयुध पूजा, दुर्गा विसर्जन, बंगाल महानवमी और अपराजिता पूजा
- नवरात्रि के नौ दिनों के बाद विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन देश के कई हिस्सों में रावण दहन किया जाता है। इसके साथ ही शस्त्र और वाहनों की पूजा की भी परंपरा है।
- 21 अक्टूबर 2026: विद्यारंभ दिवस और मैसूर दशहरा
- 22 अक्टूबर 2026: पापांकुशा एकादशी
- शरद पूर्णिमा के बाद करवा चौथ
- 25 अक्टूबर 2026: शरद पूर्णिमा और कोजागरी पूजा
- 26 अक्टूबर 2026: आश्विन पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती और मीराबाई जयंती
- 27 अक्टूबर 2026: कार्तिक मास आरंभ और मासिक कार्तिगाई
- 29 अक्टूबर 2026: करवा चौथ
अक्टूबर महीने का अंत सुहागिन महिलाओं के प्रमुख पर्व करवा चौथ के साथ होगा। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलने की परंपरा है।
अक्टूबर में होगा गुरु का राशि परिवर्तन
अक्टूबर का महीना सिर्फ व्रत-त्योहारों के लिहाज से ही नहीं, बल्कि ज्योतिष की दृष्टि से भी खास माना जा रहा है। गुरु ग्रह अक्टूबर में राशि परिवर्तन करेंगे।द्रिक पंचांग के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:50 बजे गुरु सिंह राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं में गुरु को ज्ञान, सुख, सौभाग्य और विस्तार से जुड़ा ग्रह माना जाता है। गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग हो सकता है।
डिस्क्लेमर: व्रत और त्योहारों की तिथियां अलग-अलग पंचांग और स्थान के अनुसार कुछ मामलों में बदल सकती हैं। पूजा, व्रत और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के सही मुहूर्त के लिए अपने स्थानीय पंचांग की जानकारी जरूर देखें।SEO Title: October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ की तारीख