Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाईराइज सोसायटियों में आए दिन होने वाले विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला गौर सिटी-2 की '14th एवेन्यू' सोसाइटी से सामने आया है, जहां एक फ्लैट में दो महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई हुई। घटना का 12 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं आपस में मारपीट करती दिख रही हैं और मौके पर एक पुरुष भी मौजूद नजर आ रहा है।
पति का पीछा करते हुए पहुंची पत्नी, फिर हुआ हंगामा
जानकारी के अनुसार, पूरा विवाद पारिवारिक कलह और गलतफहमी से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और उनका मामला अदालत में विचाराधीन है। शुक्रवार को पति की एक महिला दोस्त गौर सिटी-2 स्थित अपने फ्लैट से सामान शिफ्ट कर रही थी। उसने मदद के लिए व्यक्ति को 14th एवेन्यू बुलाया। इस बात की भनक लगते ही पत्नी भी अपने पति का पीछा करते हुए सीधे फ्लैट पर पहुंच गई। वहां पति को महिला मित्र के साथ देखकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
वायरल वीडियो में सुना जा सकता है कि एक महिला कहती है कि मेरा पति है जबकि दूसरा कहती है कि मेरा पति है। इतना ही नहीं एक दूसरे को गालियां भी देती हुई नजर आ रही हैं।
Women Viral Video : पति को लेकर भिड़ीं दो महिलाएं, फ्लैट में मचा बवाल!#GreaterNoida #ViralVideo #WomenFight #HighRiseSociety #FightVideo #tnpnews pic.twitter.com/CX9sy9UnOH
— TNP NEWS (@TNPNEWS1) August 9, 2026
पुलिस ने कराया समझौता, लेकिन जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के सामने दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत के बाद समझौता कर लिया और किसी ने भी लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई। भले ही दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया हो, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। डीसीपी शैलेंद्र सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए बिसरख थाना प्रभारी को वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
और पढे़ं:
अस्पताल का गजब का कारनामा! पैर टूटने पर प्लास्टर की जगह बांध दी....
Written by Shailesh Yadav