टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी बड़ी क्रेन, घायलों की संख्या बढ़कर 10 पहुंची हरियाणा में BJP का Gen-Z कनेक्ट, CM सैनी आज युवा उद्यमियों से करेंगे सीधा संवाद बीएनपी नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति चुने गए गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, लद्दाख में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने को मिली मंजूरी सोरेन सरकार को बड़ा झटका! JPSC परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक CM रेखा ने दिल्ली मास्टर प्लान 2047 जारी किया, मनोहर लाल-आशीष सूद भी रहे मौजूद वंदे मातरम्र पर अमित शाह का बयान लखनऊ में डबल मर्डर की वारदात सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में थे बंद, 84 के सिख दंगों में थे दोषी दिल्ली में CM ने किया जन कौशल केंद्र और स्वास्थ केंद्र का उद्धघाटन
धर्म

कन्या, तुला समेत इन राशियों को कार्यक्षेत्र में मिलेगा लाभ और सम्मान, जानिए आज का राशिफल

Horoscope Today 1 August 2026 : आज 1 अगस्त 2026 को चंद्रदेव कुंभ राशि में राहु के साथ शतभिषा नक्षत्र में आ गए हैं। चंद्र-राहु युति के साथ ही राहु के नक्षत्र में गोचर से मन में कल्पनाशीलता और विचारों का वेग और बढ़ने वाला है। शतभिषा शोध, विश्लेषण और लीक से हटकर सोचने का नक्षत्र है, जानिए आज का राशिफल।

कन्या, तुला समेत इन राशियों को कार्यक्षेत्र में मिलेगा लाभ और सम्मान, जानिए आज का राशिफल
Horoscope Today 1 August 2026 : आज 1 अगस्त 2026 को चंद्रदेव कुंभ राशि में राहु के साथ शतभिषा नक्षत्र में आ गए हैं।…

Aaj ka Rashifal 1 August 2026 : आज 1 अगस्त का राशिफल बता राह है कि, शतभिषा नक्षत्र की शोध और विश्लेषणात्मक ऊर्जा हर राशि में लीक से हटकर सोचने और पुरानी समस्याओं का नया हल ढूंढने की एक विशेष क्षमता दे रही है, तो जानिए आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन शुभ रहेगा। आज का दिन किसी पुरानी इच्छा को पूरा करने की दिशा में नए सिरे से विचार करने का है। यदि कोई लक्ष्य हासिल नहीं कर पा रहे हैं, तो थोड़ा ठहरें और उस पर नए सिरे से काम करें। लाभ और मित्रों के मामले में कल से बेहतर और शांत है।

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सम्मान पाने का है। करियर के क्षेत्र में आउट ऑफ बॉक्स आइडिया दे सकते हैं। हालांकि, कल रात की मानसिक बेचैनी आज भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। मगर, विचारों का ऐसा सिस्टम बना है, जो आपको मुसीबतों से निकलने के रास्ते दिखा सकता है। काम में आज लीक से हटकर सोचने पर कोई अनोखा और उपयोगी हल निकल सकता है। बॉस या किसी वरिष्ठ की तरफ से तारीफ या सराहना मिल सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठिकठाक रहेगा। आज का दिन भाग्य का जबरदस्त साथ देने वाला है। आज आपको ऐसा कुछ भाग्य से मिल सकता है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। पिता का साथ और सानिध्य आपके काम आएगा। उच्च शिक्षा के मामले में कल से बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। धर्म-कर्म के मामलों में विचार-विमर्श कर सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। बीमा या आयकर के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विश्लेषणात्मक और खोजबीन वाली ऊर्जा से भरा रहेगा। अचानक आज आपका मूड स्विंग हो सकता है। मानसिक बेचैनी बढ़ सकती है। कोई साधना, जप-तप करने से रास्ता खुलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन टेशन भरा रहेगा। आज का दिन जीवनसाथी और साझेदारी के मामले में लंबी बातों का है। बिना सिर पैर की बातों में भी लंबा समय बीत सकता है। सोशल नेटवर्किंग को मजबूत करने के लिए आज के दिन का बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को आज का दिन सही रहेगा। आज सेहत के मामले में लाभ मिल सकता है। यदि किसी पुरानी बीमारी का इलाज चल रहा है, तो आज का लाभ अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। आज अपना समय मनोरंजन करने या रोमांटिक पलों में बितान वाले हैं। आज आप लीक से हटकर कुछ नया ट्राय कर सकते हैं। कहीं अनजानी जगह पर घूमने जा सकते हैं या किसी विषय पर लंबी चर्चा कर सकते हैं। आज का दिन प्रेम, संतान और रचनात्मकता के मामले में भी शानदार रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन घर और परिवार के मामले में बेहतर रहेगा। आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आज अच्छा समचार मिल सकता है। लग्नेश की ऊर्जा जीवनसाथी के साथ रिश्ते में एक स्थिर और शांत एनर्जी दे रही है। भाग्य में गुरू का विलंबित शुभ साथ बना है। शनि की वक्री स्थिति के कारण बड़े फैसले सोचकर लें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठिकठाक रहेगा। आज का दिन छोटी यात्रा के जरिये मन को प्रसन्न करने की सौगात लेकर आया है। इस दौरान आपको लीक से हटकर काम करने का कोई आइडिया आ सकता है। यह आपके जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों को आज अचानक धन लाभ मिल सकता है। परिवार के मामले में दिन कल से बेहतर और शांत है। आज कुछ नई डिश या रोजमर्रा के खाने से अलग कुछ नया जायका टेस्ट करने को मिलेगा। पैसों से जुड़ी किसी पुरानी समस्या पर आज गहराई से और लीक से हटकर सोचें, नया हल निकलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के लिहाज से बेहद शुभ है। आपको आज समझना हर किसी के लिए आसान नहीं होगा। कोई भी पुरानी और उलझी समस्या पर गहराई से सोचें तो नया हल जरूर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में नई ऊर्जा दिखेगी। शनि की वक्री स्थिति के कारण बड़े फैसले सोचकर लें।

मीन राशि

मीन राशि वालों को आज घर के अधूरे काम पूरे करने पर फोकस करना चाहिए। कोई बिल जमा करना हो, दस्तावेजों को तलाश करना हो, या कागजी कार्रवाई से जुड़ा कम्युनिकेशन करना हो, तो वह आज करें। इसका असर आपके करियर पर भी दिखेगा। एकांत में बैठकर किसी पुरानी और उलझी समस्या पर आज गहराई से शोध और विश्लेषण करें, लीक से हटकर सोचने पर नया हल निकलेगा।

 

 

डिसक्लेमर- यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय पर आधारित है। TNP News इसकी सत्यता या इससे होने वाले किसी भी लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता है

 

  Written By Toshi Shah  

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो