Aaj Ka Rashifal 28 July 2028 : आज 28 जुलाई को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र की अजेय ऊर्जा के साथ हर राशि में एक नई और साहसिक शुरुआत का माहौल बना है। हालांकि, शनि वक्री होने के कारण दीर्घकालिक बड़े निर्णयों में थोड़ा सोच-विचार जरूर रखें। हंस पंच महापुरुष योग का निर्माण होने से बुद्धिमानी और ज्ञान, दार्शनिक विचार और निर्णय लेने में निपुणता आएगी, जानिए सभी राशि का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगी। आज का दिन किसी काम की शुरुआत करने में दृढ़ता दिखाने का है। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई नया काम आज साहस के साथ शुरू करें। हालांकि, दीर्घकालिक बड़े निर्णयों में शनि के वक्री होने के कारण थोड़ा सोच-विचार जरूर करें।

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए आझज का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन छुपे मामलों और दस्तावेज के मामले में नई शुरुआत और दृढ़ता का है। ससुराल पक्ष से कोई सकारात्मक सहयोग मिल सकता है। मंगलदेव व्यक्तित्व में स्थिर और मजबूत ऊर्जा दे रहे हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन जीवनसाथी के साथ किसी नई शुरुआत करने का है। साझेदारी के मामले में दृढ़ता के साथ नई शुरुआत करने का समय है। पूर्वाषाढ़ा की अजेय ऊर्जा आपको हर परिस्थिति में आगे रखेगी। आपकी बातचीत में आज अच्छी स्पष्टता है। वहीं, पैसों के मामले में गुरू का विलंबित शुभ साथ बना है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। नौकरी के मामले में नई शुरुआत और साहस दिखाने का है। कोई नई स्वास्थ्य-आदत, व्यायाम या दिनचर्या आज से शुरू करें। नौकरी में भी कोई नया कदम साहस के साथ उठाएं। गुरू आदित्य योग से आपके व्यक्तित्व की चमक दिखेगी और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लाभ में स्थिर वृद्धि जारी है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन टेंशन भरा हो सकता है ।आज का दिन आपके अध्ययन और ज्ञान को बढ़ाने का है। इसी से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। दोस्तों का साथ और सहयोग मिलने से हौंसला बुलंद रहेगा। आज का दिन प्रेम, रचनात्मकता और संतान को लेकर चिंता रहेगा। प्रेम संबंध में आज समस्या आ सकती है। शुक्रदेव की वजह से आपका व्यक्तित्व आकर्षण रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। घर से जुड़ा कोई नया शुभ काम आज शुरू करना बेहद अनुकूल है। मां के साथ कुछ खास और नया करें, उन्हें स्पेशल फील कराएं। करियर में स्पष्टता आ रही है। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से काम आसान होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज का दिन भाई-बहनों के साथ बौद्धिक विचार-विर्मश करने का है। आपकी बातचीत एक दूसरो को सहारा देगी। यात्रा के मामले में नई शुरुआत कर सकते हैं। छोटी यात्रा से लाभ मिलेगा। भाई-बहन के साथ कोई नई और अच्छी शुरुआत करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पैसों और परिवार के मामले में नई शुरुआत और साहस का है। पैसों को कमाने के लिए कोई नया साहसिक कदम आज उठाएं। परिवार में भी कोई नई और अच्छी शुरुआत करें। आंखों को थोड़ा आराम दें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के आज का दिन नई शुरुआत के लिहाज से बेहद शुभ और उत्साहजनक है। आज कोई भी नई और महत्वपूर्ण शुरुआत, शुभ काम या साहसिक कदम उठाएं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में भी एक नई और दृढ़ ऊर्जा है। सिर में ताजगी और एक नई ऊर्जा महसूस होगी।

ये भी पढें- सावन का पहला सोमवार 2026: बेलपत्र से लेकर शिव चालीसा पाठ तक, जानें पूजा की शुभ विधि और मुहूर्त

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज नौकर को लेकर शुभ रहेगा। आज का दिन नई योजनाओं के मामले में साहस और दृढ़ता का है। एकांत में बैठकर किसी नई और साहसिक योजना की शुरुआत करें। विदेश से जुड़ा कोई नया काम आज शुरू करना शुभ है। कोर्ट-कचहरी के किसी पुराने मामले में लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन ठिकठाक रहेगा। नई शुरुआत और साहस का समय है। किसी पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। वस्त्रादि का लाभ हो सकता है। किसी पुराने मित्र के साथ भी कोई नया और अच्छा काम शुरू करें। करियर में गुरू का शुभ साथ बना है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। आज का दिन करियर के मामले में नई शुरुआत और साहस का है। करियर में कोई नया साहसिक कदम आज उठाएं। बॉस या किसी वरिष्ठ से सीधी और दृढ़ता के साथ बात करें। सरकारी काम में भी कोई नई शुरुआत करना आज शुभ है।

 

डिसक्लेमर- यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय पर आधारित है। TNP News इसकी सत्यता या इससे होने वाले किसी भी लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता है

 

  Written By Toshi Shah