ऑस्ट्रेलिया से सामने आई एक अनोखी और चौंकाने वाली लव स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस कहानी को सुनकर लोग हैरान भी हैं और कई लोग इसे अजीब रिश्ते की मिसाल भी बता रहे हैं। दरअसल, ब्रिसबेन की रहने वाली 27 वर्षीय सारा बटन अपने 38 वर्षीय बॉयफ्रेंड ब्रैडली के साथ एक ऐसे रिश्ते में हैं, जिसे वे पावर एक्सचेंज रिलेशनशिप कहती हैं। इस रिश्ते में सारा का पूरी तरह से नियंत्रण है, जबकि ब्रैडली खुद को उनका गुलाम मानते हैं।
इंटरव्यू लेकर लड़की ने बनाया बॉयफ्रेंड
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा एक ऑनलाइन मॉडल हैं और उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को बाकायदा इंटरव्यू लेकर अपना गुलाम बनाया है। हैरानी की बात यह है कि ब्रैडली इस भूमिका के लिए हर महीने सैलरी भी लेते हैं। उनके लिए घर में एक लोहे का पिंजरा बनवाया गया है, जिसमें वे रात को सोते हैं। यही नहीं, उनके गले में कुत्ते की तरह एक पट्टा भी बंधा रहता है, जिस पर सारा का नाम और फोन नंबर लिखा हुआ है।
रिश्ते में 'रिवॉर्ड और पनिश्मेंट' का सिस्टम
ब्रैडली की जिम्मेदारियां सिर्फ पिंजरे में रहना नहीं हैं। वे सारा के घर की साफ-सफाई करते हैं, उनके लिए खाना बनाते हैं और उनकी रोजमर्रा की जरूरतों का ख्याल रखते हैं। सारा के अनुसार, उनके रिश्ते में 'रिवॉर्ड और पनिश्मेंट' का सिस्टम चलता है। अगर ब्रैडली उनकी उम्मीदों पर खरे उतरते हैं, तो उन्हें इनाम के तौर पर वीडियो गेम्स या घूमने-फिरने का मौका दिया जाता है।
रेनेट बॉयफ्रेंड करता है मेहमान की सेवा
इस रिश्ते का सबसे चौंकाने वाला पहलू तब सामने आता है जब सारा किसी दूसरे पुरुष के साथ डेट पर जाती हैं। ऐसे मौके पर भी ब्रैडली उनके साथ रहते हैं और नौकर की तरह उनका बैग उठाने से लेकर मेहमान की सेवा तक करते हैं। हालांकि, इस सब के बावजूद ब्रैडली का कहना है कि वे इस जिंदगी से खुश हैं और यह उनकी अपनी पसंद है।
'मॉडर्न फीमेल-लेड रिलेशनशिप' क्या होता है?
सारा इस रिश्ते को 'मॉडर्न फीमेल-लेड रिलेशनशिप' बताती हैं, जिसमें महिला के हाथ में पूरी कमान होती है। उनका दावा है कि यह सब दोनों की सहमति से होता है और इसमें किसी तरह का दबाव नहीं है।
Writen By: Geeta Sharma