आज 4 अगस्त का दिन भावनात्मक स्थिरता और गहरी सोच वाला रहेगा। चंद्रदेव के मीन राशि में रेवती नक्षत्र में रहने से मन शांत लेकिन संवेदनशील बना रहेगा। सूर्यदेव का आश्लेषा नक्षत्र में गोचर रहस्य और अंतर्ज्ञान को बढ़ाएगा। आज का दिन बातचीत और बौद्धिक कार्यों के लिए अनुकूल है। शनिदेव की वक्री चाल के कारण धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। तुला और धनु राशि वालों के घर में बना रहेगा सुखद माहौल। वृश्चिक राशि वालों को अपनों का सहयोग मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। आज घर और परिवार का माहौल सुखद रहेगा, घर के बड़ों की सलाह काम आएगी। भाई बहन से जुड़ी कोई खबर मिल सकती है और छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। रात में नींद कम होने या मन में बेचैनी रहने की आशंका है, इसलिए दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। आज किसी पुरानी बात को लेकर बहस से बचें, माहौल बिगड़ सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज सामाजिक दायरे और दोस्तों से कोई शुभ सूचना मिल सकती है, मन की इच्छा पूरी होने के आसार बन रहे हैं। परिवार और धन से जुड़े विषयों में स्थिति संतोषजनक रहेगी लेकिन वाणी पर नियंत्रण जरूरी है। आज किसी की बात को दिल पर लेने से बचें, गलतफहमी बढ़ सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठिकठाक रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज सक्रियता बढ़ेगी और कॉन्फिडेंस में भी इजाफा दिखेगा। पैसों और घर-परिवार के मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। भाग्य और धार्मिक कामों की तरफ रुझान बढ़ेगा, तीर्थ यात्रा की कोई योजना भी बन सकती है। भाई-बहन से जुड़ी कोई छोटी यात्रा भी हो सकती है। आज किसी भी मामले में जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें, वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। भाग्य और गुरु कृपा से मन को शांति मिलेगी। किसी धार्मिक स्थान जाने का ख्याल भी मन में आ सकता है। खर्च कुछ बढ़ सकता है, नींद भी थोड़ी कम हो सकती है। भाई-बहन से बातचीत में आज मिठास घुली रहेगी। प्रेम जीवन में बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे बेहतर होता जाएगा। सेहत के मामले में हल्की सुस्ती घेर सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सोचने वाला रहेगा। आज मित्रों और सोशल सर्कल की तरफ से सहयोग मिलेगा। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने के आसार भी बनते दिख रहे हैं। आराम और नींद की कमी महसूस हो सकती है, तो दिनचर्या में थोड़ी जगह विश्राम के लिए भी निकालें। प्रेम जीवन में पार्टनर से दिल खोलकर बात करें, कुछ मन में न रखें। सेहत की बात करें तो आंख या सिर से जुड़ी हल्की तकलीफ हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। करियर के मोर्चे पर आज एक अच्छा मौका मिल सकता है। बीते दिनों में की गई आपकी मेहनत का असर आज दिख सकता है। वरिष्ठों की नजर आप पर बनी रहेगी। पर्सनैलिटी में आकर्षण रहेगा। खर्च में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, तो इस पर कंट्रोल रखना बेहतर होगा। प्रेम जीवन में आज सूझबूझ से काम लें। आज ऑफिस की बातचीत में ज्यादा उलझने से बचें, वरना गलतफहमी बढ़ सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज गुरुजनों और भाग्य का साथ मिलेगा, किसी धार्मिक स्थल जाने का प्रोग्राम बन सकता है। हालांकि, शरीर में थकावट और काम का बोझ महसूस होगा, इसलिए दिनचर्या ठीक रखें। खर्च बढ़ने के साथ साथ अकेले रहने का मन भी कर सकता है। मित्र वर्ग से भरपूर साथ मिलेगा, साथी संग वक्त बिताना रिश्ते को मजबूत करेगा। शरीर थका हो तो जबरदस्ती काम न करें, थोड़ा आराम करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन शुभ रहेगा। आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पढ़ाई या धार्मिक कामों में मन लगेगा। हर क्षेत्र में सफलता के आसार बनेंगे। बच्चों, प्रेम प्रसंग या रचनात्मक कार्यों में उतार-चढ़ाव दिख सकता है, इसलिए जल्दबाजी छोड़कर सब्र से काम लें। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। किसी की निजी बात या मामले में उतावलापन न दिखाएं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठिकठाक रहेगा। आज घर परिवार का माहौल हल्का-फुल्का रहेगा। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ किसी मामले में चर्चा हो सकती है। अपने मन की बात न होने पर गुस्सा करने के बजाय, इसे समझदारी से निपटाएं। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम करने या किसी भी कागज पर दस्तखत करने से पहले बारीकी से पढ़ लें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज पति-पत्नी या बिजनेस पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। आपसी रिश्तों को मजबूत करने के लिए कुछ छोटे-छोटे कदम उठाने से राहत मिलेगी। सेहत, रोजमर्रा के काम और कर्ज को लेकर सतर्क रहना होगा। काम की अधिकता की वजह से थकान हो सकती है। पैसे और घरेलू मामलों में सावधानी जरूरी है। दिल के रिश्तों को निभाने के लिए समझदारी दिखानी होगी। पेट या पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है, खानपान संभलकर करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठिकठाक रहेगा। आज संतान, प्रेम प्रसंग या किसी क्रिएटिव काम की तरफ से खुशी मिल सकती है। मूड भी अच्छा बना रहेगा। पैसों के मामलों में और घर-परिवार के लोगों से बातचीत में जरा सावधानी बरतें। खर्चों पर लगाम कसनी होगी, इसे टालें नहीं। नौकरी, सेहत और रोजमर्रा के कामकाज में जो मेहनत की गई है, उसका नतीजा भी सामने आ सकता है। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी रहेगा। सेहत की बात करें तो आंख या गले से जुड़ी हल्की तकलीफ महसूस हो सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। आज आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में गजब की चमक रहेगी, आपकी लगनेश गुरु की कृपा से सोच साफ और सकारात्मक बनी रहेगी। बच्चों, प्रेम या क्रिएटिव कामों में मेहनत जरूरी होगी, तुरंत नतीजे की उम्मीद छोड़ दें। घर, मां और गाड़ी से जुड़े मामलों में अच्छे संकेत हैं।

 

 

 (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. TNP News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Written By Toshi Shah