Viral News: आजकल खाने के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट करना एक चलन बनता जा रहा है। तो कभी अनोखे एक्सपेरिमेंट वाले वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक युवक सिगरेट पकौड़ा बनाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
युवक ने बनाया 'सिगरेट पकौड़ा'
दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक पहले सिगरेट का पैकेट खोलता है और उसमें से एक सिगरेट निकालता है। इसके बाद वह सिगरेट को बेसन के बैटर में अच्छी तरह डुबो देता है, बिल्कुल वैसे ही जैसे आमतौर पर पकौड़े बनाए जाते हैं। फिर वह इस सिगरेट को गर्म तेल में डालकर डीप फ्राई करता है। कुछ ही देर में जब पकौड़ा तैयार हो जाता है, तो युवक उसे बाहर निकालकर बीच से तोड़कर भी दिखाता है। यह अजीबोगरीब डिश देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।
'सिगरेट पकौड़ा' बना चर्चा का विषय
आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग अलग-अलग तरह के प्रयोग करते रहते हैं। कई बार ये प्रयोग लोगों को पसंद आते हैं, तो कई बार ये मजाक का विषय बन जाते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद भी कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिल रहा है। कुछ लोग इसे महज मजाकिया कंटेंट बता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
वीडियो को मिली एक लाख से ज्यादा लाइक
बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंस्टाग्राम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि एक लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वायरल होने के बाद इस वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
Writen By: Geeta Sharma