रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ग्रुप D परीक्षा 2026 का आयोजन आज यानी 3 अगस्त को हो रहा है। CBT-1 परीक्षा कई तारीखों में आयोजित की जाएगी, जिसमें 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त, 17 से 21 अगस्त और 25 अगस्त 2026 शामिल हैं। परीक्षा हर दिन तीन शिफ्ट में होगी। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग टाइम, गेट बंद होने का समय और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी पहले से रखनी चाहिए।
RRB Group D Exam 2026 की शिफ्ट टाइमिंग
पहली शिफ्ट
रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 7:30 बजे
गेट बंद होने का समय: सुबह 8:30 बजे
परीक्षा का समय: सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
दूसरी शिफ्ट
रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 11:15 बजे
गेट बंद होने का समय: दोपहर 12:15 बजे
परीक्षा का समय: दोपहर 12:45 बजे से 2:15 बजे तक
तीसरी शिफ्ट
रिपोर्टिंग टाइम: दोपहर 3:00 बजे
गेट बंद होने का समय: शाम 4:00 बजे
परीक्षा का समय: शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक
परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाएं ये दस्तावेज
उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन कुछ जरूरी चीजें अपने साथ ले जानी होंगी। इनमें शामिल हैं:
RRB Group D 2026 एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
फोटो वाला ओरिजिनल वैध पहचान पत्र
एक पासपोर्ट साइज फोटो
(यदि लागू हो) SC/ST उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी
यह भी पढ़ें : Oxford MBA Scholarship 2027: ऑक्सफर्ड से MBA करने का सपना होगा पूरा, पूरी फीस के साथ मिलेगा लाखों रुपये का स्टाइपेंड
एग्जाम डे गाइडलाइन
उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से काफी पहले केंद्र पर पहुंच जाएं।
परीक्षा केंद्र का पता पहले ही चेक कर लें।
सेंटर पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।
मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर न जाएं।
एडमिट कार्ड और पहचान पत्र जरूर साथ रखें।
RRB Group D परीक्षा के लिए ड्रेस कोड
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को साधारण और आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
हल्के रंग के सादे कपड़े पहनें।
ज्यादा जेब वाले कपड़ों से बचें।
बड़े प्रिंट वाले कपड़े न पहनें।
गहने, घड़ी, टोपी, स्कार्फ और जैकेट से बचें।
साधारण जूते या चप्पल पहनकर जाएं।
गलत जवाब पर लगेगी नेगेटिव मार्किंग
RRB Group D CBT-1 परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। हर गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई (1/3) अंक काटे जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को जवाब सोच-समझकर चुनना होगा।
एडमिट कार्ड की जानकारी जरूर देखें
उम्मीदवारों को अपनी शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और अन्य जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड पर ध्यान से पढ़ लेने चाहिए। परीक्षा के दिन किसी भी परेशानी से बचने के लिए सभी नियमों का पालन करना जरूरी है।
Written by Rozi SInha