अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग के लिए अक्सर Flipkart का इस्तेमाल करते हैं और Netflix देखने के शौकीन हैं, तो अब दोनों का फायदा एक साथ मिल सकता है। Flipkart ने अपने Plus मेंबर्स के लिए नया रिवॉर्ड लॉन्च किया है, जिसके तहत हर महीने मुफ्त में Netflix Mobile Plan दिया जाएगा। खास बात यह है कि इसके लिए अलग से Netflix का सब्सक्रिप्शन खरीदने की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा 1 अगस्त से शुरू हो चुकी है और Flipkart व Netflix की साझेदारी के तहत ग्राहकों को दी जा रही है।

कैसे मिलेगा मुफ्त Netflix प्लान?
इस ऑफर का लाभ केवल Flipkart Plus मेंबर्स उठा सकते हैं। इसके लिए एक कैलेंडर महीने के दौरान कम से कम 299 रुपये या उससे अधिक कीमत के चार योग्य ऑर्डर पूरे करने होंगे। ये ऑर्डर Flipkart, Flipkart Grocery या Flipkart Minutes पर किए जा सकते हैं। चौथा ऑर्डर पूरा होते ही यूजर को Flipkart ऐप के जरिए 30 दिनों का Netflix Mobile Plan बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक्टिवेट करने का विकल्प मिलेगा।

यह भी पढ़ें : रोज की थाली में प्रोटीन की कमी क्यों? इन आदतों की वजह से पूरा नहीं हो पाता Daily Protein Target

हर महीने पूरी करनी होगी शर्त
यह सुविधा स्थायी नहीं है। एक बार मिला Netflix Mobile Plan सिर्फ 30 दिनों तक वैध रहेगा। इसके बाद अगले महीने फिर से मुफ्त प्लान पाने के लिए यूजर को वही शर्त पूरी करनी होगी, यानी कम से कम 299 रुपये के चार योग्य ऑर्डर करने होंगे। इसलिए यह ऑफर उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगा जो नियमित रूप से Flipkart पर खरीदारी करते हैं।

Flipkart Plus मेंबर बनने का तरीका
जो ग्राहक अभी Flipkart Plus का हिस्सा नहीं हैं, वे भी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यदि किसी यूजर ने पिछले 12 महीनों में 15 ऑर्डर पूरे किए हैं, तो वह बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के Flipkart Plus मेंबर बन सकता है। इसके बाद उसे Netflix ऑफर के साथ-साथ Plus प्रोग्राम के अन्य विशेष लाभ भी मिलेंगे।

पहली बार साथ आए Flipkart और Netflix
भारत में यह Netflix की पहली ई-कॉमर्स साझेदारी मानी जा रही है। इस पहल का मकसद ग्राहकों को खरीदारी के साथ मनोरंजन का अतिरिक्त लाभ देना है। Netflix Mobile Plan के जरिए यूजर भारतीय और विदेशी फिल्में, वेब सीरीज और अन्य कंटेंट देख सकेंगे, बिना अलग से सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत के।

किन लोगों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?
अगर आप हर महीने Flipkart, Flipkart Grocery या Flipkart Minutes से खरीदारी करते हैं, तो यह ऑफर आपके मनोरंजन का खर्च बचा सकता है। खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए यह ज्यादा उपयोगी है जो पहले से Netflix Mobile Plan इस्तेमाल करते हैं या जल्द ही उसका सब्सक्रिप्शन लेने की सोच रहे हैं।

Written by Rozi Sinha