Aaj Ka Rashifal 7 August 2027: आज 7 अगस्त का दिन साल के सबसे शुभ चंद्र-दिनों में गिना जा सकता है, क्योंकि चंद्रदेव वृषभ राशि में उच्च होकर भावनात्मक स्थिरता और समृद्धि लेकर आए हैं। नए काम, महत्वपूर्ण फैसले और शुभ कार्य आज बेहिचक किए जा सकते हैं। हालांकि, बुध देव की शत्रु राशि में स्थिति और सूर्य-गुरु के साथ त्रिग्रही क्षेत्र होने से निर्णयों में भावुकता हावी हो सकती है, इसलिए तथ्यों पर भरोसा रखें। मंगल की मिथुन राशि में स्थिति वाद-विवाद से बचने की सलाह देती है। देखें अपना आज का राशिफल विस्तार।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के साथ आज का दिन सही रहेगा। लिहाजा, आपको धन और परिवार से जुड़े मामलों में स्थिरता और मजबूती महसूस होगी। आर्थिक स्थिति को लेकर मन में संतोष रहेगा। भाई-बहन या आस-पास के लोगों से बहस न करें। घर-परिवार से जुड़े विषयों में भावुकता का असर रहेगा। इसलिए अच्छा होगा कि आप फैसले तथ्यों के आधार पर लें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों आज का शुभ रहेगा। आज चंद्रदेव आपकी ही राशि में उच्च होकर बैठे हैं, यह साल के सबसे शुभ दिनों में से एक है। आत्मविश्वास, समृद्धि और मानसिक शांति का बेहतरीन संयोग बन रहा है। नए काम, महत्वपूर्ण फैसले और शुभ कार्य आज बेझिझक किए जा सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें, भावनाओं की जगह तथ्यों पर भरोसा करें। संतान या प्रेम प्रसंग में शुभ फल मिलेगा, फल में हल्की देरी संभव है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। आज स्वभाव में उग्रता या बेचैनी रहेगी। काम को जल्दबाजी में करने की प्रवृत्ति हावी रह सकती है। लिहाजा, किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। खर्च बढ़ने से मानसिक उलझन हो सकती है। नींद में कमी की आशंका है। इसलिए आज अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज दोस्तों के साथ और सामाजिक दायरे में अच्छा समय बीतेगा। कोई इच्छा पूरी होने की खबर मिल सकती है, मन में उत्साह रहेगा। आपका व्यक्तित्व आज भावुक रहेगा, दिल की सुनकर फैसला लेने का मन करेगा, पर तथ्यों को नजरअंदाज न करें। भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन असर देर से दिखेगा। प्रेम जीवन में गहराई बढ़ेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन चिंताजन रह सकती है। आय में वृद्धि होगी लेकिन खर्च हो सकती है। मित्रों से जुड़े मामलों में भावनाओं का असर रहेगा। आप दोस्तों की मदद के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहेंगे। परिवार के मामलों में आलोचना न करें। आज पैसे खर्च करने के मामले में भावुक होकर कोई फैसला न लें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीकठाक रहेगा। आज धार्मिक कार्यों में शुभ फल मिलने के संकेत हैं। मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। दोस्तों और भाग्य का साथ मिलेगा। करियर के मामलों में भी वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है, फल में देरी होगी। खुद की छवि या आकर्षण को लेकर आत्म-संदेह महसूस हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भावुकता में आकर न लें। निर्णय लेते समय तथ्यों पर अच्छी तरह विचार करने के बाद ही कोई कदम उठाएं। भाग्य का साथ मिलेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छिपे रहस्य या बातें सामने आ सकती हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में गहराई बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। रिश्तों में मिठास और स्थिरता बढ़ेगी। आपकी किसी भी तरह की परेशानी में वह ढाल बनकर खड़ा रहेगा। भाग्य से जुड़े विषयों में उतावलापन दिखाने से भी काम नहीं चलेगा क्योंकि फल मिलने में देरी होगी। छिपे रहस्य या दस्तावेजी मामलों में सतर्कता जरूरी है। दोस्तों से आर्थिक लाभ मिल सकता है। संतान से जुड़े विषयों को धैर्य के साथ संभालें। सेहत ठीक रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांच भी बना रहेगा। क्रिएटिव काम से जुड़ी खुशी मिल सकती है, हर काम करने का मन में उत्साह बना रहेगा। रिश्तों में अपनापन महसूस होगा आज। सेहत ठीक रहेगी, हालांकि दिनचर्या को सुधारने की जरूरत है। करियर में शुभ मार्गदर्शन मिलेगा। पैसों के मामलों में सावधानी बरतें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीकठाक रहेगे। आज घर और परिवार से जुड़े विषयों में खुशहाली और स्थिरता का माहौल रहेगा, मन को सुकून भी मिलेगा। सेहत को नजरअंदाज करना आज भारी पड़ सकता है । कोई बीमारी या परेशानी हो तो उसे हल्के में बिल्कुल न लें, डॉक्टर से संपर्क कर लें। संतान या प्रेम प्रसंग में जल्दबाजी से बचें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। आज भाई-बहन या आसपास के लोगों से सुखद बातचीत होगी। सभी का साथ मिलने से मन में उत्साह बना रहेगा। हालांकि, फैसला लेते समय भावनाओं के साथ तथ्यों का भी ध्यान रखें। घर, मां या वाहन से जुड़े विषयों में बहस से बचें। 

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. TNP News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Written By Toshi Shah