Aaj Ka Rashifal 3 August 2026 : 3 अगस्त का दिन कई राशियों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। चंद्रमा के मीन राशि में गोचर करने से भावनाएं गहरी रहेंगी और निर्णय लेने में संवेदनशीलता बढ़ सकती है। वहीं, मिथुन राशि में मार्गी बुध संवाद, लेखन, शिक्षा और बौद्धिक कार्यों में सफलता के संकेत दे रहे हैं। कर्क राशि में उच्च के गुरु अस्त होने के कारण परिवार, भाग्य और महत्वपूर्ण निर्णयों से जुड़े मामलों में मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। दूसरी ओर, वक्री शनि मेहनत का पूरा फल मिलने में कुछ देरी करा सकते हैं। ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लेना दिन को बेहतर बनाएगा, आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। आज घर परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक माहौल बनेगा। भाई बहन के साथ बातचीत मधुर रहेगी और छोटी यात्रा संभव है। मन में हल्की बेचैनी और अनावश्यक खर्च की प्रवृत्ति रहेगी, इसलिए बजट पर नियंत्रण जरूरी है। करियर में मेहनत करेंगे, तो असर धीरे धीरे दिखेगा, जल्दबाजी न करें। प्रेम जीवन में रचनात्मक पहल फायदेमंद रहेगी और साथी से अच्छी बातचीत होगी। सेहत सामान्य रहेगी पर हल्की थकान महसूस हो सकती है, आराम को प्राथमिकता दें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज दोस्तों की तरफ से या अपने सोशल सर्कल से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, कुछ इच्छाएं पूरी होने के आसार भी बन रहे हैं। भाई-बहन और आसपास के लोगों से बातचीत का सिलसिला बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में क्रिएटिविटी और एनर्जी दोनों नजर आएंगी। सेहत कुल मिलाकर ठीक रहेगी, हालांकि आंख या गले में मामूली तकलीफ हो सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीकठाक रहेगा। काम के मामले में आज हलचल कुछ ज्यादा रहेगी। सराहना मिलने के चांस हैं, बॉस या सीनियर्स की तरफ से और शायद कोई नई जिम्मेदारी भी कंधों पर आ जाए। पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें प्रेम के मामले में इसे टालना ठीक नहीं होगा। सेहत की बात करें, तो सिरदर्द या हल्का तनाव घेर सकता है, ऐसे में थोड़ा रेस्ट कर लेना ही समझदारी होगी। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें आज, पहले ठहरकर सोचें, फिर आगे बढ़ें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला के रहेगी। आज पर्सनैलिटी में एक अलग चमक नजर आएगी और कॉन्फिडेंस भी मजबूत बना रहेगा। आपकी छवि और असर दोनों अच्छे रहने वाले हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और गुरुजनों का आशीर्वाद भी हासिल हो सकता है। धार्मिक कामों में मन खुद-ब-खुद लगने लगेगा। खर्च कुछ बढ़ सकता है, नींद भी कम हो सकती है। लिहाजा, दिनचर्या को थोड़ा व्यवस्थित रखने की कोशिश करें। प्रेम जीवन में बातचीत का सिलसिला बेहतर होता जाएगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन चिंता भरा रहेगा। दोस्तों और सामाजिक दायरे से आर्थिक लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही कोई नया मौका आपके जीवन को नई दिशा दे सकता है। मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आज का दिन बिन मांगे मोती मिलने वाला है। प्रेम जीवन में साथी के साथ खुलकर बात करें। सेहत में सिर या आंख से जुड़ी हल्की परेशानी संभव है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। पहले की गई मेहनत का आज फल मिल सकता है। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलने से ही काम बनेगा। छोटी-छोटी बातों को बड़ा मुद्दा न बनने दें। सेहत, दिनचर्या और कर्ज से जुड़े मामलों में जरा सतर्क रहें। पर्सनैलिटी में आकर्षण और कॉन्फिडेंस दिखेंगे। सेहत की बात करें तो सामान्य ही रहेगी। हल्की सुस्ती महसूस हो सकती है। आज ऑफिस में किसी बहस में उलझने से बचें, वरना बात बिगड़ सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज करियर और सम्मान से जुड़े विषयों में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपका सम्मान करेंगे। इसके साथ ही कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है या आप इसका प्लान बना सकते हैं। हालांकि आपको थकान महसूस हो सकती है। खर्चों में इजाफा हो सकता है। अकेलेपन से बचें। संतान या प्रेम प्रसंग से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में साथी के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज भाग्य और गुरुदेवजनों का आशीर्वाद मिलेगा, धार्मिक या शैक्षणिक कार्यों में सफलता के योग हैं। संतान, प्रेम और रचनात्मक कार्यों से जुड़े विषयों में लाभ मिलेगा। छिपे रहस्य, दस्तावेज या ससुराल पक्ष से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें। प्रेम जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है, संयम रखें। सेहत सामान्य रहेगी।
धनु राशि
धुनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलजुला के रहेगा। आज घर, परिवार और मां के स्वास्थ्य से जुड़े विषयों में सकारात्मकता रहेगी। घरेलू माहौल खुशनुमा बनेगा। जीवनसाथी या व्यापारिक साझेदार के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बात हो सकती है, सतर्कता के साथ आगे बढ़ें। प्रेम जीवन में भरोसा बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें, घर के कामों में थकान हो सकती है।
मकर राशि
आज जीवनसाथी या व्यापारिक साझेदार का सहयोग मिलेगा, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। सेहत, दिनचर्या और कर्ज से जुड़े मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। काम का दबाव महसूस हो सकता है। भाई बहन से बातचीत में तीखापन आ सकता है, संयम रखें। भाग्य और लंबी यात्रा से जुड़े विषयों में शुभ फल मिलेगा। धन और परिवार से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में समझदारी जरूरी है। सेहत में पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है, खानपान का ध्यान रखें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। आज संतान, प्रेम और रचनात्मक कार्यों से जुड़े विषयों में खुशी मिल सकती है, मन उत्साहित रहेगा। धन, परिवार और वाणी से जुड़े मामलों में सतर्क रहना जरूरी है, खर्च पर नियंत्रण रखें। व्यक्तित्व और छवि में सुधार आएगा। छिपे रहस्य या दस्तावेजी कार्यों में सावधानी बरतें। जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े विषय में तालमेल जरूरी है। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। आज किसी नए व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करने से बचें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में निखार दिखेगा। आपकी मानसिक स्पष्टता बनी रहेगी। संतान, प्रेम और रचनात्मक कार्यों से जुड़े विषयों में आपका ध्यान बना रहेगा। हालांकि, किसी भी काम में तुरंत नतीजे की उम्मीद न रखें। घर, मां और वाहन से जुड़े मामलों में सकारात्मकता नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार से पेश आएं। साझेदारी के मामले में विवाद से बचने की कोशिश करें। सेहत का खास ख्याल रखें।
डिसक्लेमर- यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय पर आधारित है। TNP News इसकी सत्यता या इससे होने वाले किसी भी लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता है।
Written By Toshi Shah