Agniveer Bharti Rally 2026: भारतीय सेना समय-समय पर अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन करती है। कई बार भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। जबकि कई अवसरों पर खुली भर्ती रैली का आयोजन किया जाता है। ऐसी रैलियों में उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि और समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ भर्ती स्थल पर रिपोर्ट करना होता है। अक्सर देखा जाता है कि कुछ अभ्यर्थी समय पर रैली स्थल पर पहुंच तो जाते हैं। लेकिन जरूरी दस्तावेज साथ नहीं होने के कारण उन्हें भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर नहीं मिल पाता। ऐसे उम्मीदवारों की सुविधा के लिए भारतीय सेना के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ रिक्रूटिंग (DGR) ने भर्ती रैली में आवश्यक दस्तावेजों की सूची जारी की है।
अग्निवीर भर्ती रैली के लिए जरूरी 9 दस्तावेज
भारतीय सेना के अनुसार भर्ती रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:
1. स्कूल कैरेक्टर सर्टिफिकेट
2. कैरेक्टर सर्टिफिकेट
3. अनमैरिड (अविवाहित) सर्टिफिकेट
4. पुलिस कैरेक्टर सर्टिफिकेट
5. निवास (रेजिडेंस) प्रमाण पत्र
6. NCC 'A', 'B' या 'C' सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
7. स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
8. रिलेशन सर्टिफिकेट (केवल रिलेशन भर्ती के उम्मीदवारों के लिए)
9. 10 रुपये के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र (एफिडेविट), जो अनिवार्य है।
10. रैली स्थल पर इन दस्तावेजों के साथ करें रिपोर्ट
भर्ती रैली में पहुंचते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज भी अपने साथ रखने चाहिए:
1. 10वीं एवं 12वीं की मूल अंकतालिका और प्रमाण पत्र
2. मूल डोमिसाइल (निवास) प्रमाण पत्र
3. मूल जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
4. सभी दस्तावेजों की दो स्वयं सत्यापित फोटोकॉपी
5. 10 रुपये के स्टांप पेपर पर अनिवार्य एफिडेविट
6. भर्ती का एडमिट कार्ड
7. सभी दस्तावेज सुरक्षित रखने के लिए ट्रांसपैरेंट फोल्डर
दलालों और फर्जी एजेंटों से रहें सावधान
भारतीय सेना ने उम्मीदवारों को विशेष रूप से दलालों और फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी है। सेना ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित होती है। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने की गारंटी देता है, चयन के बदले पैसे मांगता है या किसी संदिग्ध तरीके से भर्ती कराने का दावा करता है, तो उसकी बातों पर बिल्कुल विश्वास न करें।
ये भी पढ़ें: 2027 चुनाव की बड़ी तैयारी!ब्राह्मण वोट साधने निकले अखिलेश,अयोध्या से पवन पांडे को बनाया उम्मीदवार
भर्ती से पहले करें पूरी तैयारी
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती रैली में जाने से पहले सभी दस्तावेजों की एक बार अच्छी तरह जांच कर लें। मूल प्रमाण पत्र, उनकी स्वयं सत्यापित प्रतियां, एडमिट कार्ड और अनिवार्य एफिडेविट पहले से तैयार रखें। सही दस्तावेजों के साथ समय पर रिपोर्ट करने से भर्ती प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी की जा सकती है और किसी भी महत्वपूर्ण अवसर को गंवाने से बचा जा सकता है।
Written By: Geeta Sharma