Aaj Ka Rashifal 5 August 2026 : आज सितारों की गणना बताती है कि, 5 अगस्त का बुधवार का दिन कल की तुलना में उत्साहवर्धक रहेगा। चंद्रमा के मेष राशि में आने से शनि की गंभीरता से राहत मिलेगी। सूर्य-गुरु की युति कर्क राशि में शुभ फल देगी, हालांकि गुरु अस्त होने के कारण असर धीरे-धीरे सामने आएगा। मंगल की शत्रु राशि में स्थिति के चलते बहस और जल्दबाजी से बचना जरूरी है। मेष और मिथुन राशि वाले बातचीत में संयम रखें। धनु राशि वालों के घर में सुखद माहौल बना रहेगा। देखें विस्तार पूर्वक आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आज का दिन अच्छा रहेगा। आज नई एनर्जी और उत्साह महसूस होगा और कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। भाई-बहन या आसपास के लोगों से बातचीत में तीखापन आ सकता है। लिहाजा, बहस से बचें। शांति से बात करना ही बेहतर रहेगा। घर-परिवार से जुड़े मामलों में अच्छे नतीजे दिखते जाएंगे, बस जल्दबाजी न करें। करियर में मेहनत जारी रखें, फल मिलने में थोड़ी देर लग सकती है। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर ही लें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज मन में एक सुकून बना रहेगा, घर-परिवार में भी नई एनर्जी महसूस होती दिखेगी। कोई नया बड़ा शुभ काम शुरू करने से पहले थोड़ा ठहर जाना बेहतर रहेगा। पैसों के मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल न करें। किसी से बहसबाजी में उलझने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। लिहाजा, फैसला सोच-समझकर ही लें। भाई-बहन हो या पड़ोसी, इन विषयों में आपकी समझदारी काम आएगी। दोस्तों से जुड़ी बातें आज सुखद बनी रहेंगी। करियर में स्थिरता बनी रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठिकठाक रहेगा। आपकी बातों का वजन बढ़ेगा, लोग आपकी सलाह पर भरोसा करेंगे। स्वभाव में जरा उग्रता या बेचैनी झलक सकती है। ऐसे में बहस या तीखी बातचीत से दूर रहना ही बेहतर होगा। दोस्तों और सोशल सर्कल से कोई अच्छी खबर मिल सकती है आज। सेहत में हल्की बेचैनी महसूस हो सकती है। गुस्से में आज कुछ भी बोलने से पहले दो बार सोच लें।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को आज के दिन सोच-समझ के चलना होगा।आध्यात्मिक सोच की तरफ आपका ज्यादा झुकाव हो सकता है। आज भावुकता से काम कनरे की जगह अंतरआत्मा की आवाज सुनें। गुप्त विषयों में सतर्कता बरतना जरूरी होगा। दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे और उनका साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आज विचारों में स्पष्टता रहने की वजह से किसी भी विषय में तुरंत फैसला ले सकेंगे। हालांकि, अपनी छवि या आकर्षण को लेकर मन में असंतोष पैदा हो सकता है। लिहाजा, खुद की आलोचना न करें। आज आपको अपनी तुलना दूसरों से करने से बचना चाहिए, वरना तनाव हो सकता है। पैसों के मामलों में सामान्य सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में कठोरता न दिखाएं, धैर्य बनाए रखें। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े विषयों में नई एनर्जी के साथ बातचीत हो सकती है। भाग्य और धार्मिक कामों की तरफ रुझान बढ़ेगा। मन में कभी-कभी अकेलापन या आत्म संदेह जैसा भाव आ सकता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं, यह बस अस्थायी भाव है। सेहत, दिनचर्या और कामकाज में सतर्कता बरतें। दोस्तों का सहयोग साथ बना रहेगा। प्रेम जीवन में दिखावे से दूर, गहरे और सच्चे पल बिताएं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज भाग्य आपके साथ चल रहा है। यदि आप अपने कर्मों को भी उसके साथ मिला लेंगे, तो अच्छे नतीजे मिल सकते हैं या लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि, फल दिखने में वक्त लगेगा। जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े विषयों में बहस या जल्दबाजी से बचना जरूरी है, धैर्य से काम लें। करियर में मेहनत जल्द रंग लाएगी। संतान या प्रेम प्रसंग में सामान्य स्थिति रहेगी।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको ध्यान देने की जरूरत है। साझेदारी के मामले में भी आपको ध्यान देना होगा,नहीं तो कुछ परेशानी आ सकती है। जल्दबाजी में चोट लगने की आशंका भी है। पैसों के मामलों में सावधानी बरतें। आज किसी भी शारीरिक काम में जल्दबाजी न करें, चोट लगने से खुद को बचाएं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठिकठाक रहेगा। आज जीवनसाथी या व्यापारिक साझेदार के साथ किसी गंभीर विषय पर बातचीत हो सकती है, इसे स्थिर मन से सुलझाएं। भाई बहन या आसपास के लोगों से बहस या तीखी बात से बचना जरूरी है। घर और परिवार से जुड़े मामलों में नई ऊर्जा के साथ साथ पुराने विषयों की समीक्षा भी जरूरी होगी। आज जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े पुराने विषयों को उलझाने के बजाय सुलझाने की कोशिश करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। आज अपनी दिनचर्या को लेकर गंभीरता से समीक्षा करें। पुरानी आदतों में सुधार लाने से लाभ मिलेगा। धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी में आकर कोई फैसला न करें। भाई बहन या छोटी यात्रा से जुड़े विषयों में नई ऊर्जा महसूस होगी। करियर में सामान्य प्रगति रहेगी, बड़े फैसले सोच समझकर लें।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन रिश्तों में खुलापन महसूस होगा, मन में भी कल से ज्यादा हल्कापन और शांति रहेगी। व्यक्तित्व और आत्म-विश्लेषण को लेकर गंभीरता बनी रहेगी, बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। घर, परिवार या बातचीत से जुड़े विषयों में बहसबाजी से बचना बेहतर रहेगा। क्रिएटिव कामों और पैसों के मामलों में शुभ आधार बनेगा, हालांकि फल मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है।

 

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. TNP News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Written By Toshi Shah