अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष ने पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव को बढ़ा दिया है। इस टकराव का असर अब कई देशों की अर्थव्यवस्था और जरूरी संसाधनों पर भी दिखाई देने लगा है। खासकर रसोई गैस की आपूर्ति पर इसका प्रभाव पड़ रहा है, जिससे कई देशों में गैस की कमी की खबरें सामने आ रही हैं।
1500 से 2000 में मिल रहा एलपीजी
भारत में भी एलपीजी गैस को लेकर लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। कई जगहों पर गैस सिलेंडर मिलने में देरी हो रही है और कुछ इलाकों में ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। आम उपभोक्ताओं का कहना है कि लगभग 1000 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर अब कुछ जगहों पर 1500 से 2000 रुपये तक में बेचा जा रहा है, फिर भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहा।
सरकार ने कही ये बात
कुछ लोगों का यह भी दावा है कि दुकानदार फुटकर में गैस भरकर 250 से 300 रुपये तक में बेच रहे हैं। हालांकि सरकार ने इन दावों को लेकर सफाई दी है। सरकार का कहना है कि देश में एलपीजी या कच्चे तेल की कोई वास्तविक कमी नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, घबराहट में ज्यादा खरीदारी और कुछ जगहों पर जमाखोरी के कारण ऐसी स्थिति बन रही है।
तेजी से वायरल हो रही हैं मीम्स
इस बीच सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें लोगों को गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े देखा जा सकता है। गैस की संभावित किल्लत ने जहां लोगों की चिंता बढ़ाई है, वहीं सोशल मीडिया पर इस स्थिति को लेकर मीम्स भी तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। ये मीम्स आम लोगों की परेशानियों और मौजूदा हालात पर उनकी भावनाओं को हल्के-फुल्के अंदाज में सामने ला रहे हैं।
People running to their gas cylinder filled.#LPGShortage pic.twitter.com/kuUa2gOQK6
— SMMH-SAB MOH MAYA HAI (@EliteCricket10) March 10, 2026
LPG cylinder to Gold: pic.twitter.com/FBrFiPDA2a
— Sober (@Soberhere_) March 11, 2026
Gas to beta kuch dino me itte-itte balloons me sonar ki dukan pe bikega..!!#LPGShortage pic.twitter.com/t1pgSMtAM2
— Relatable Guru (@Relatable_Guru) March 9, 2026
other state peoples are crying over LPG shortage.
— Mogambo (@Netajinonsense1) March 10, 2026
Le bihari: pic.twitter.com/YvH6w9Q7n5