Begusarai Viral News: बिहार के बेगूसराय से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पैर टूटने के बाद इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचे एक युवक के पैर पर प्लास्टर चढ़ाने के बजाय कार्टन बांध दिया गया। इस घटना के सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि जांच के बाद ही मामले की पुष्टी की जा सकती है।
स्वास्थ्य सेवाओं पर विपक्ष का हमला
इस घटना को लेकर विपक्ष ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। विपक्ष का आरोप है कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज नहीं मिल पा रहा। राजनीतिक बयानबाजी के बीच यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर चिंता
बिहार के सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था को लेकर पहले भी कई घटनाएं सुर्खियों में रही हैं। विभिन्न मौकों पर अस्पतालों में साफ-सफाई की कमी, दवाओं की अनुपलब्धता, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी,मरीजों की देखभाल में लापरवाही जैसे आरोप सामने आते रहे हैं।
जवाबदेही और सुधार की जरूरत
अगर बेगूसराय की घटना में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह केवल एक मरीज की परेशानी का मामला नहीं बल्कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जवाबदेही से जुड़ा गंभीर मुद्दा होगा। अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सा सामग्री,प्रशिक्षित स्टाफ और नियमित निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है।
ये भी पढ़ें: बिना गारंटी मिलेगा एजुकेशन लोन! कैसे करें अप्लाई
ताकि मरीजों को समय पर और मानक के अनुरूप उपचार मिल सके। अब जांच के बाद ही इस मामले की सच्चाई सामने आएगी। हालांकि टीएनपी न्यूज (TNP News) इस वायरल खबर की पुष्टि नहीं करता है।
Written By: Geeta Sharma