नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के उड़ान में कॉकपिट में हुई घटना के दौरान यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी की जमकर तारीफ की है। प्रधानमंत्री मोदी कैप्टन स्मित के साहस की सराहना करते हुए उन्हें हीरो करार दिया है।
PM मोदी: “कैप्टन स्मित मच्छार एक HERO हैं।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि “कैप्टन स्मित मच्छार एक HERO हैं।” गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भारतीय कैप्टन मच्छार ने दूसरों की जान बचाने के लिए अदम्य साहस और अटूट दृढ़ संकल्प दिखाया है। उनकी बहादुरी ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की। भारत को कैप्टन मच्छर पर गर्व है। पीएम मोदी ने कैप्टन मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।
कैसे कैप्टन स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों जान
दरअसल, बुधवार 30, सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रही थी। विमान में करीब 174 लोग सवार थे। उड़ान के दौरान कॉकपिट में को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान विमान ने अचानक तेजी से ऊंचाई खोनी शुरू कर दी और फ्लाइट-ट्रैकिंग आंकड़ों के मुताबिक विमान कुछ ही समय में तकरीबन 14 हजार फीट नीचे आ गया। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जिसके बाद कैप्टन स्मित मच्छार गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद विमान को नियंत्रण में लाए और सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करवाई।