Weather Update 2026 :दिल्ली-एनसीआर में 15 अक्टूबर को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। IMD के मुताबिक

16 अक्टूबर को भी बारिश और गरज-चमक की संभावना है। दिल्ली में मौसम मुख्य रूप से साफ और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने हल्की बारिश या आंधी की संभावना जताई है।

अभी ठंड नहीं देगी दस्तक

फिलहाल बारिश के कारण मौसम सुहावना और रात में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अभी फिलहाल कड़ाके की सर्दी शुरू नहीं होगी। सर्दियों की शुरुआत का आकलन आने वाले दिनों के न्यूनतम तापमान और मौसम विभाग के पूर्वानुमान से किया जाएगा।

दक्षिण-पश्चिम का हाल

दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 अक्टूबर को पूरे देश से विदा हो गया। लेकिन विदाई के दौरान दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में उत्तर-पूर्वी मानसून सक्रिय देखी गई है।

जिससे तमिलनाडु, केरल और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की आशंका है। मॉनसून के वापस लौटने से उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में भारी बारिश शुरू हो गई है। उत्तर-पूर्वी मॉनसून को लौटता हुआ मॉनसून भी कहते हैं।

इन क्षेत्रों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने कल यानी कि 16 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यहां आएगा आंधी तूफान

इसके अलावा पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, तमिलनाडु, कर्नाटक, यनम और रायलसीमा में आंधी तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

हिमाचल में भारी बर्फबारी

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में ठंडक बढ़ी है। ऊंचे इलाकों में हिमपात हुआ। पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश में बर्फीली हवाएं और व्यापक बारिश हुई। 

लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और किन्नौर जैसे ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। कोक्सर और केलांग जैसे स्थानों पर 2 से 5 सेंटीमीटर तक बर्फ दर्ज की गई।

मंडी और बिलासपुर जैसे निचले इलाकों और कस्बों में भारी बारिश और आंधी-तूफान आया, जिससे दिन के तापमान में काफी गिरावट आई।

उत्तर भारत के इन राज्यों में होगी बारिश

उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का अलर्ट है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी।

उत्तराखंड में आएगा आंधी तूफान

उत्तराखंड में आंधी तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं जिनकी स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे होगी के चलने की संभावना है। इसके अलावा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी तेज हवा चलेगी।

उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों और राजधानी देहरादून में सुबह आसमान में बादल छाए रहे और छिटपुट बारिश हुई, जबकि आईएमडी ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

जम्मू में दर्ज हुई इतनी बारिश

जम्मू कश्मीर के मैदानी इलाकों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। जम्मू क्षेत्र के उधमपुर में सबसे अधिक 59.6 मिमी बारिश हुई।

पुंछ में 39.5 मिमी, सांबा में 34 मिमी, शोपियां में 34 मिमी, बारामूला में 29 मिमी और कटरा में 23.1 मिमी बारिश हुई। श्रीनगर में (12 मिमी) सहित पूरी घाटी में बारिश हुई, जबकि क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे।

जम्मू कश्मीर में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में बारिश और तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेगा। इसके साथ ही दिन के दौरान ऊंचे इलाकों में छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि और हल्की बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की गई है। जम्मू में मौसम शुष्क रहने की आशंका है। इस दौरान छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

गोवा में रहेगी उमस

गोवा और कोंकण में उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: 6वें नवरात्रि पर क्या है शुभ-अशुभ समय? जानें 16 अक्टूबर का पंचांग, तिथि और राहुकाल