नई दिल्ली: देश के हर कोने में यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा रेलवे नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ यात्रियों के आवागमन की सुविधा के लिए नई ट्रेनों का परिचालन भी शुरू किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर, नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की हरी झंडी दे दी गई है। यह नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन हफ्ते में तीन दिन के लिए चलेगी। इस दौरान यह गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व बिहार के बीच तकरीबन 2532 किलोमीटर का लंबा सफर तय करेगी। जिससे चार राज्यों के लाखों यात्रियों को आवागमन के लिए एक अच्छा विकल्प मिलेगा जाएगा।

भुज एवं बरौनी के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस

इस संदर्भ में रेलवे की ओर से जानकारी देते हुए कहा गया है कि यह ट्रेन भुज एवं बरौनी के बीच चलेगी। लेकिन अभी इसकी समय-सीमा निर्धारित नहीं की गई है। ट्रेन संख्या 19427 जो भुज स्टेशन से शाम 17.30 बजे यानी 5.30 बजे रवाना होगी और कल तड़के 04.05 बजे बरौनी पहुंचेगी।

ट्रेन हफ्ते में तीन दिन बरौनी एवं भुज से चलेगी

रेलवे का कहना है कि ट्रेन हफ्ते में तीन दिन सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को भुज से बरौनी के लिए चलेगी और इसी तरह वापसी में बरौनी से भुज के लिए ट्रेन संख्या 19428 बरौनी स्टेशन से रात 23:55 बजे यानी 11:55 बजे निकलेगी और दोपहर 13:15 बजे यानी 1:15 बजे भुज पहुंचेगी। यह ट्रेन बरौनी से हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रवाना होगी।

2,532 किलोमीटर लंबे सफर में चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन

यह नई अमृत भारत एक्सप्रेस अपने 2,532 किलोमीटर लंबे सफर के दौरान चार राज्यों के कई महत्वपूर्ण शहरों और स्टेशनों को आपस में जोड़ेगी। ट्रेन के स्टॉपेज में स्टॉपेज में सामाख्याली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-59 साल की उम्र में मिली सरकारी नौकरी, 27 वर्ष की मेहनत के बाद आखिरकार पूरा हुआ सपना