Assam Flood Relief: मरकजी जमीयत अहले हदीस हिंद के अमीर मौलाना असगर अली इमाम महदी सलफ़ी और नाज़िम-ए-ऊमुमी मौलाना मुहम्मद हारून सनाबली के नेतृत्व में तथा सूबाई जमीयत अहले हदीस मुंबई के नायब अमीर अब्दुल हमीद ख़ान और नाजिम मौलाना अब्दुर्रशीद सलफी की संगत में और सूबाई जमीयत अहले हदीस असम के अमीर मौलाना हिफज़ुर्रहमान मदनी एवं अन्य जिम्मेदार पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में मरकजी जमीयत अहले हदीस हिंद का उच्चस्तरीय राहत दल असम के दौरे पर है।
यह दौरा 19 सितंबर 2026 से शुरू होकर 22 सितंबर 2026 तक जारी रहेगा। यह जानकारी मरकजी जमीयत अहले हदीस हिंद की ओर से मीडिया के नाम जारी एक बयान में दी गई है।
बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ितों से मिला राहत दल
मरकजी जमीयत अहले हदीस हिंद के उच्चस्तरीय राहत दल ने असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। वहां की ताजा स्थिति की जानकारी प्राप्त की, प्रभावित लोगों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी तथा उनके बीच बड़े पैमाने पर चेक और नकद राहत वितरित की।इस राहत दल ने जिन बाढ़ प्रभावित स्थानों का दौरा किया, उनमें जिला शिवसागर के नेपाली कोठी, संतोक और बिहुबोर, सिंगल बस्ती आदि प्रमुख हैं।
राहत सामग्री वितरण के साथ पुनर्वास कार्य भी कार्यक्रम में शामिल
यह उल्लेखनीय है कि इस प्रतिष्ठित राहत दल के कार्यक्रम में अन्य प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने तथा प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री एवं आर्थिक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ उनके पुनर्वास का कार्य भी शामिल है।यह दौरा कल तक जारी रहेगा।
बाढ़ के तुरंत बाद भी असम पहुंचे थे राहत कार्यकर्ता
ज्ञात हो कि मरकजी जमीयत अहले हदीस हिंद के उच्चस्तरीय राहत दल ने बाढ़ के तुरंत बाद असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर आवश्यक वस्तुएं वितरित की थीं तथा प्रभावित लोगों के लिए भोजन, पेयजल आदि की व्यवस्था की थी।इस दल में मरकजी जमीयत अहले हदीस हिंद के सम्माननीय अमीर मौलाना असगर अली इमाम महदी तथा नाज़िम-ए-ऊमुमी मौलाना मुहम्मद हारून सनाबली भी शामिल थे।
सूबाई जमीयत अहले हदीस असम ने भी चलाया राहत अभियान
इसी प्रकार, मरकजी जमीयत के सहयोग से सूबाई जमीयत अहले हदीस असम के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने भी प्रभावित क्षेत्रों का विशेष दौरा किया था और प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री आदि वितरित की थी।