नई दिल्ली: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को हराकर एशियाई खेल 2026 में तीसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। कबड्डी फाइनल में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ईरान को 37-34 से हराकर यह मुकबला अपने नाम कर लिया है। भारत ने महिला कबड्डी में तीसरा गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।
5 मिनट में भारतीय टीम ने जोरदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की
एशियाई खेल 2026 में यह भारत का तीसरा गोल्ड और कुल 27वां मेडल है। इस मुकाबले में पहले हाफ टाइम तक भारत ने ईरान पर 22-16 से बढ़त हासिल कर रखी थी। लेकिन दूसरे हाफ की शुरुआत में ईरान ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए स्कोर 27-26 तक पहुंच गया और टीम इंडिया ऑलआउट हो गई। लेकिन इसी बीच टाइम-आउट हुआ। जिसके बाद भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपनी रणनीति बदली और ईरान की टीम को बुरी तरह धो डाला। इस तरह आखिरी 5 मिनट में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
बाजीगर की तरह खेल कर अपने नाम किया गोल्ड मेडल
हालांकि खेल को देखते हुए इस मुकाबले के दौरान कई बार ऐसा लगा कि ईरान जीत जाएगा। लेकिन, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने दबाव में भी इस खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों में देश का तीसरा गोल्ड मेडल जीता लिया। क्योंकि इस मुकाबले के आखिरी पलों में ईरान ने कई गलतियां की इसलिए वह मैच हार गई।
भारतीय दल 27 पदक जीतकर 12वें स्थान पर स्थित
एशियाई खेल 2026 में भारातीय दल ने तीन गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए हैं और इस तहर भारतीय दल के पदकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। भारतीय टीम अभी भी स्टैंडिंग में 12वें स्थान पर है और आने वाले इवेंट्स में और शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-