Bigg boss 20: बिग बॉस 20 के घर में तीसरे हफ्ते के करीब पहुंचते ही विवाद और तीखी बहसों का सिलसिला तेज हो गया है। हाल ही में कैप्टेंसी टास्क के दौरान रीति तिवारी और उदिति सिंह के बीच हुए विवाद ने नया मोड़ ले लिया। रीति की कुछ टिप्पणियों पर घर के कई सदस्यों ने असहजता जताई और अब यह मामला ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान के सामने पहुंच गया है।

कैप्टेंसी टास्क के दौरान बढ़ा विवाद

कैप्टेंसी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच बहस काफी बढ़ गई। इसी दौरान रीति तिवारी ने उदिति सिंह और काज़ी तौकीर को लेकर ऐसी टिप्पणियां कीं, जिन पर घरवालों ने आपत्ति जताई। हालांकि, बाद में माही विज से बातचीत में रीति ने अपनी कही बातों पर पछतावा जताने के बजाय कहा कि उन्हें अपनी बातों पर 'गर्व' है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके पिता मनोज तिवारी को भी उन पर गर्व होगा।

बिना हाथ लगाए मिनटों में गूंथे नरम आटा, ये तरीका देखकर हैरान रह जाएंगे

सलमान ने भाषा को लेकर उठाए सवाल

'वीकेंड का वार' के नए प्रोमो में सलमान खान इस पूरे विवाद पर रीति से सीधे सवाल करते नजर आते हैं। वह उनसे पूछते हैं कि क्या उन्हें काज़ी से जलन या असुरक्षा महसूस होती है। रीति इससे इनकार करते हुए कहती हैं कि वह जलन महसूस नहीं करतीं, बल्कि उन्हें काज़ी एक इंसान के तौर पर पसंद नहीं हैं।

इसके बाद सलमान उनकी बहस के दौरान इस्तेमाल की गई भाषा पर नाराजगी जताते हैं। प्रोमो में वह रीति से कहते हैं, रीति, यह अब तक का सबसे बुरा डिस था। वह आगे उन्हें अपनी सीमाओं में रहकर दूसरों के प्रति सम्मान बनाए रखने की बात कहते हैं।

आसिफ खान से भी सलमान ने किया सवाल

इस मामले में आसिफ खान की प्रतिक्रिया भी सलमान के निशाने पर आती है। सलमान उनसे सवाल करते हैं कि अगर इसी तरह की टिप्पणी उनकी बहन के बारे में की जाती, तो क्या वह इसे स्वीकार करते। इससे बहस के दौरान मौजूद अन्य कंटेस्टेंट्स की भूमिका पर भी सवाल खड़े होते हैं।

16 कंटेस्टेंट्स के साथ हुआ था प्रीमियर

बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को हुआ था। इस सीजन में शुरुआत में 16 कंटेस्टेंट्स ने घर में प्रवेश किया, जिनमें एमसी मैरी कॉम, माही विज, आम्रपाली दुबे, स्काउट ओपी, काज़ी तौकीर, यंग डीएसए और रीति तिवारी जैसे नाम शामिल हैं। अब रीति और उदिति से जुड़ा विवाद आने वाले एपिसोड में किस तरह आगे बढ़ता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

ये भी पढ़ें: 'महाकाव्य श्रीरामायण कथा' के पोस्टर पर मचा बवाल! चश्मे वाले वानर ने खींचा ध्यान