
दुनिया के सबसे अमीर लोगों की नई लिस्ट जारी हो गई है। इस बार इस सूची में कई उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 द्वारा जारी इस सूची के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अब दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों में शामिल नहीं हैं। उनकी संपत्ति 1 लाख करोड़ रुपये कम हो गई है। इसकी वजह बढ़ता कर्ज और बिजनेस की धीमी ग्रोथ बताई जा रही है। हालांकि, वह अब भी भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
गौतम अदाणी की संपत्ति में बढ़ोतरी
दूसरी तरफ, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति 13% बढ़कर 8.4 लाख करोड़ रुपये हो गई है। पिछले साल के मुकाबले उनकी संपत्ति में करीब 1 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अडानी ग्रुप बंदरगाह, बिजली, हवाई अड्डे, खनन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे कारोबार में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति
टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क इस साल भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी संपत्ति 82% बढ़कर 420 बिलियन डॉलर हो गई है। पिछले साल के मुकाबले इसमें 189 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।
महिलाओं में रोशनी नादर का बड़ा मुकाम
एचसीएल टेक्नोलॉजी की रोशनी नादर दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला बन गई हैं। उनकी कुल संपत्ति 3.5 लाख करोड़ रुपये हो गई है। वह टॉप 10 अमीर महिलाओं की लिस्ट में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
ये भी पढ़ें: चर्चा में मोहनलाल की फिल्म "L2: एम्पुरान", सिनेमाघरों में पहले ही दिन तोड़े कई रिकॉर्ड
published By: Divya

.jpg)






.jpg)