Hajipur Beaten Viral Video : बेरहमी से पीट, छत से नीचे फेंका और कुत्ते से कटवाया...; हाजीपुर में भीड़ की हैवानियत

Hajipur Beaten Viral Video : बिहार के हाजीपुर में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक रौशन कुमार को कुछ लोगों ने दिनदहाड़े बेरहमी से पीटा, छत से नीचे फेंका और सड़क पर घसीटते हुए कुत्तों से कटवाया।

02 December 2025

और पढ़े

  1. AI ने जापानी महिला को किया प्रपोज...फिर हुई शादी, जानें अनोखा लव स्टोरी
  2. 'कल से मेट्रो भूल जाओ...'', कंपनी के मालिक ने कर्मचारी को दिया सरप्राइज़; वीडियो हुआ वायरल
  3. पैर के भी होते हैं कान! चीन में हुई हैरान कर देने वाली अनोखी सर्जरी
  4. kumar Vishwas Yogi: ‘कूड़ा भी साफ करो’ वाले तंज पर ठहाकों से गूंज उठा पूरा सभागार
  5. “पापा, दर्द सहन नहीं हो रहा…” कनाडा के अस्पताल में 8 घंटे इंतजार के बाद भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत
  6. VIDEO : मरीज को ‘तू’ कहने पर हुआ विवाद, शिमला IGMC में डॉक्टर पर मारपीट का आरोप
  7. Payal Gaming MMS Video Update: महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने बताया पूरा सच, वायरल वीडियो असली या नकली!
  8. 1 मिनट 20 सेकंड Payal Gaming Viral Video पर क्या बोलीं? Link, MMS और पूरे विवाद पर Payal Dhare का बड़ा बयान
  9. New Year 2026 Couple Trip : नए साल पर पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट रोमांटिक जगहें
  10. Payal Gaming Viral Video से लेकर Dubai MMS तक: सोशल मीडिया पर क्या-क्या सर्च कर रहे हैं लोग?
  11. 25 साल की Payal Gaming कौन हैं? Dubai Viral MMS का सच क्या है, Social Media पर क्यों मचा बवाल?
  12. हिमालय में 60 साल पुराना परमाणु रहस्य, क्या नंदा देवी पर छिपा RTG अभी भी खतरा?
  13. Year Ender 2025: इस साल कौन सी रेसिपीज़ रही सुपर ट्रेंडिंग, जानिए पूरी लिस्ट
  14. एयरपोर्ट पर हंगामा, उड़ान रद्द होने पर विदेशी महिला काउंटर पर चढ़ी; VIDEO
  15. दिल्ली के युवक ने स्कैमर को Chat-GPT की मदद से सिखाया सबक, फर्जी IAS बनकर करने आया था ठगी

Hajipur Beaten Viral Video : बिहार की राजधानी पटना से लगभग 10–12 किलोमीटर दूर हाजीपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ कुछ लोगों ने मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक को दिनदहाड़े बेरहमी से पीटा, छत से नीचे फेंका और सड़क पर घसीटा। इतना ही नहीं, उसे सड़क पर डालकर कुत्तों से भी कटवाया गया। घटना की वीडियो बनाकर कई लोग मोबाइल से रिकॉर्ड कर रहे थे, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

दुकान का कांच टूटने पर शुरू हुआ विवाद

सूत्रों के मुताबिक युवक ने गलती से एक दुकान का कांच तोड़ दिया था। इसके बाद दुकानदार के कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई की। जब उनका मन नहीं भरा, तो उसे छत से नीचे फेंक दिया और सड़क पर घसीटकर ले आए, जहाँ आवारा कुत्तों ने भी उसे काटा। पीड़ित को रहम की भीख मांगते देखा गया, लेकिन भीड़ में शामिल लोगों ने उसकी मदद नहीं की।

वीडियो में दिखा खौफनाक सीन

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई लोग युवक पर लाठी-डंडे और लात-घूंसों से हमला कर रहे हैं। लोग तमाशबीन बनकर वीडियो बना रहे हैं, सड़क पर पड़े युवक पर कुत्ते भी हमला कर रहे हैं, जिससे हालत और गंभीर हो गई। यह सीन सोशल मीडिया पर लोगों को झकझोर रहा है। पीड़ित की पहचान रौशन कुमार के रूप में हुई।

घायल युवक की पहचान हाजीपुर निवासी रौशन कुमार के रूप में की गई है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। गंभीर हालत में उसे पटना रेफर किया गया है, जहाँ वह इलाजरत है।

किस दुकान पर लगा आरोप?

पिटाई का आरोप चंदामाम नाम की कपड़ा दुकान के कर्मचारियों पर लगा है। कहा जा रहा है कि दुकान के सामने रौशन की जमीन है और उसे किराए पर दुकानें दी गई हैं। आरोप है कि कर्मचारियों का दावा था कि रौशन ने उनकी दुकान का कांच तोड़ा, जिसके बाद उन्होंने उसे पीटा।

Saurabh Dwivedi

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in