इजरायल ने लेबनान पर किया मिसाइल हमला

लेबनान के प्रधानमंत्री द्वारा इजरायल को नए युद्ध की धमकी दिए जाने के बाद, इजरायली रक्षा बलों ने दक्षिणी लेबनान पर बड़ा हमला किया, जिससे मध्य-पूर्व में तनाव और बढ़ गया है। गाजा में भी पिछले कुछ दिनों में 500 से अधिक लोग मारे गए हैं।

22 March 2025

और पढ़े

  1. 71 हजार करोड़ के रक्षा सौदों की उम्मीदों के बीच इस्राइल रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  2. एपस्टीन फाइल्स से UK की राजनीति में आया भूचाल! पूर्व राजदूत पीटर मंडेलसन भी गिरफ्तार, कहा- गहरा अफसोस....
  3. धुआं-धुआं हुआ मेक्सिको! ड्रग माफिया 'एल मेंचो' की मौत पर जले कई राज्य, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
  4. नेपाल में भयंकर दुर्घटना, काठमांडू जा रही बस नदी में गिरी, 18 से ज्यादी की मौत कई घायल
  5. India-US Trade Deal: भारत को लगा बड़ा झटका! ट्रंप के नए टैरिफ विवाद के बीच अहम बैठक को टाली
  6. अफगानिस्तान में पाकिस्तान का एयरस्ट्राइक, 19 नागरिकों की मौत!
  7. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला... 17 नागरिकों की हुई मौत, मदरसे को भी बनाया निशाना!
  8. फिर बढ़ा अमेरिका और ईरान के बीच तनाव, रणनीतिक दबाव या युद्ध की हो रही शुरुआत?
  9. Tariff News: अमेरिका के सामने झुका कनाडा, बदल डाले पांच बड़े फैसले
  10. टैरिफ को लेकर बढ़ा विवाद! ट्रंप ने US सुप्रीम कोर्ट के आदेश को किया अनसुना
  11. नाइजीरिया में नरसंहार! सशस्त्र लोगों ने 50 को उतारा मौत के घाट...महिलाओं और बच्चों का किया अपहरण
  12. US-Iran Conflict- अमेरिका से मिल रही धमकियों के बीच ईरान ने रूस के साथ किया संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
  13. अमेरिका-ईरान में बढ़ी हलचल, दुनिया की नजरें टिकीं, हफ्तों चल सकता है आपसी टकराव!
  14. US-Iran Conflict : US के लड़ाकू विमान पर खामेनेई का पलटवार, कहा- समंदर में ही डुबो देंगे अमेरिकी जंगी बेड़ा
  15. बांग्लादेश में नई सरकार : तारिक रहमान बने नए प्रधानमंत्री, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर टिकी दुनिया की निगाहें

लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम द्वारा इजरायल को नए युद्ध की धमकी दिए जाने के बाद इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने दक्षिणी लेबनान में बड़े हवाई हमले किए हैं। इस हमले के बाद मध्य-पूर्व में एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। यह हमला गाजा पर जारी इजरायली हमलों के बाद हुआ, जिससे क्षेत्र में स्थिति और भी बिगड़ गई है।

गाजा में इजरायली हमले जारी, 500 से अधिक मरे

इजरायली सेना के गाजा में चल रहे सैन्य अभियान में पिछले चार दिनों में 500 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिसमें हमास के कई आतंकवादी भी शामिल हैं। इस दौरान गाजा शहर पर हुए एक हवाई हमले में पांच बच्चों की मौत हो गई और कई परिवार मलबे में दब गए हैं। इस दौरान इजरायल ने दावा किया है कि उसने रॉकेट हमलों का जवाब देने के लिए दक्षिणी लेबनान पर दर्जनों हवाई हमले किए हैं, जिनमें कई लोग मारे गए हैं।

ये भी पढ़ें: https://tnpnews.in/details.php?id=6570

लेबनान ने इजरायल को नई जंग की चेतावनी दी

इजरायल के दक्षिणी लेबनान पर हमले के बाद लेबनान ने इजरायल को "नए युद्ध" की धमकी दी है। लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा कि इजरायल की कार्रवाई से देश को एक नई जंग में धकेलने का खतरा पैदा हो सकता है। सलाम ने कहा, "लेबनान को युद्ध और शांति के मामलों में अपने निर्णय लेने का पूरा अधिकार है और इसको लेकर पूरी सैन्य तैयारियां की जानी चाहिए।"

इजरायल का आरोप और सैन्य कार्रवाई

इजरायल ने आरोप लगाया है कि यमन से रॉकेट और मिसाइलें इजरायल के शहरों पर दागी जा रही हैं, जिनमें से कई मिसाइलों को IDF ने मार गिराया है। इसके बावजूद हमले लगातार जारी हैं। इन हमलों के जवाब में इजरायली सेना ने कई महीनों बाद दक्षिणी लेबनान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इजरायल का कहना है कि उसने यह कार्रवाई अपने नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए की है।

तनाव और युद्ध के आसार बढ़े

इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते इस तनाव ने मध्य-पूर्व के समीकरणों को फिर से उलझा दिया है। क्षेत्र में शांति बहाली के लिए कड़ी चुनौतियां पेश आ रही हैं, और यह संभव है कि यह तनाव और अधिक बढ़े। दोनों देशों के बीच की स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की निगाहें टिकी हुई हैं।

 

Divya

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in