नागपुर हिंसा में घायल शख्स की हुई मौत, रेलवे स्टेशन जाते वक्त हुआ था हमला

नागपुर हिंसा में घायल 38 वर्षीय इरफान अंसारी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दंगाइयों की संपत्ति जब्त करने का ऐलान किया और 104 दंगाइयों की पहचान की गई है।

22 March 2025

और पढ़े

  1. महाशिवरात्रि पर आईं बड़ी खुशखबरी... इस दिन खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, जानिए चारधाम यात्रा की पूरी अपडेट
  2. फिर करवट बदलेगा मौसम! IMD ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट
  3. साल 2026 के ग्रहण: सूर्य की ‘रिंग ऑफ फायर’... 17 फरवरी का ग्रहण क्यो है खास, जानें इस खगोलीय घटना पूरी जानकारी
  4. पीरागढ़ी मर्डर: तांत्रिक कमरुद्दीन के घर तालाशी में मिला तंत्र-मंत्र का सामान, अंधविश्वास और ठगी का मामला सामने
  5. भारतीय रेलवे के तीन प्रमुख प्रोजेक्ट्स को CCEA की मंजूरी, 389 किमी तक बढ़ेगा नेटवर्क
  6. पीएम मोदी का असम की धरती से चीन-बांग्लादेश को सीधा संदेश, हाईवे पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग से उड़ी दुश्मनों की नींद
  7. पुलवामा हमले की बरसी, कश्मीर घाटी में हाई अलर्ट, श्रीनगर समेत संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा
  8. गृहमंत्री अमित शाह करेंगे कराईकल और पुडुचेरी का दौरा, कई विशेष परियोजनाओं की देंगे सौगात
  9. कहीं बारिश तो कहीं कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
  10. मेष, सिंह समेत इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, जानिए आज का राशिफल
  11. PM Modi Assam Visit: असम में हाईवे बनेगा रनवे, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
  12. PMO के नए पते के पीछे क्या है वजह? पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया ‘सेवा तीर्थ’
  13. 14 फरवरी को पीएम मोदी का असम दौरा, हाईवे पर बने एयर स्ट्रिप पर करेंगे लैंड, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात
  14. हरियाणा सरकार के जंगल सफारी प्रोजेक्ट को झटका: सुप्रीम कोर्ट बोला- अरावली सिर्फ हरियाणा या राजस्थान की नहीं... इन पहाड़ियों को न छुएं
  15. कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई कैंपेन कमेटी, शशि थरूर संग इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को लेकर चल रहे विवाद ने सोमवार को हिंसात्मक रूप ले लिया, जिससे पूरे नागपुर में उथल-पुथल मच गई। दो गुटों के बीच झड़प में पत्थरबाजी के साथ-साथ कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान पुलिस टीम पर भी हमला हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस हिंसा में घायल एक व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई है।

17 मार्च को नागपुर में हुई हिंसा में घायल 38 वर्षीय इरफान अंसारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें गंभीर चोटों के बाद मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के समय इरफान इटारसी जंक्शन रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी हिंसा भड़क उठी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मृतक के भाई का बयान:

इरफान अंसारी के भाई इमरान अंसारी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, "हमने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हम उसे नहीं बचा पाए। डॉक्टरों ने भी पूरा इलाज किया, लेकिन वह नहीं बच पाया। मेरा भाई इरफान ऑटो से इटारसी जंक्शन स्टेशन जा रहा था, लेकिन रास्ते में ऑटो चालक ने कहा कि वह आगे नहीं जाएगा क्योंकि माहौल ठीक नहीं है। इसके बाद इरफान ने पैदल रेलवे स्टेशन जाने का फैसला किया। रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गया। उसकी सिर, पैर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। उसने हमें बताया था कि उस पर हमला किया गया था। हम आरोपियों के लिए सख्त सजा की मांग करते हैं ताकि भविष्य में ऐसा हादसा किसी के साथ न हो।"

दंगाइयों की संपत्ति जब्त की जाएगी:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि नागपुर हिंसा के दौरान की गई संपत्तियों के नुकसान की भरपाई दंगाइयों से की जाएगी। यदि दंगाइयों ने भुगतान नहीं किया, तो उनकी संपत्तियों को जब्त कर बेचा जाएगा।

104 दंगाइयों की पहचान:

मुख्यमंत्री फडणवीस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो का विश्लेषण करने के बाद 104 दंगाइयों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से 92 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है, जिनमें 12 नाबालिग भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: https://tnpnews.in/details.php?id=6569

नागपुर हिंसा ने शहर को झकझोर कर रख दिया है और प्रशासन भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कदम उठा रहा है।

 

Divya

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in