Arvind Kejriwal: आज CBI के सामने पेश होंगे केजरीवाल, AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

केजरीवाल की पेशी से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने कश्मीरी गेट (Kashmiri Gate) पर विरोध प्रदर्शन किया।

16 April 2023

और पढ़े

  1. Aishwarya rai on tej pratap : तेज प्रताप पर बरसीं पहली पत्नी ऐश्वर्या राय, बढ़ा दी लालू परिवार की मुश्किलें
  2. गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा, पेपर मिल में बॉयलर फटने से तीन लोगों की मौत
  3. Bihar Board 12th Result 2025: इंतजार हुआ खत्म, घोषित हुआ रिजल्ट, प्रिया बनीं टॉपर
  4. महिला सुरक्षा और गरीबों पर ध्यान तो हर घर तक साफ पानी और सीवर सिस्टम में सुधार, जानें दिल्ली के बजट की खास बातें
  5. बिहार के भोजपुर में अफीम की खेती! पुलिस की बड़ी छापेमारी से ईलाके में हड़कंप
  6. औरैया में प्रगति बनी मेरठ की मुस्कान, मुंह दिखाई के पैसों से शादी के 15वें दिन ही करवाई प्रेमी से पति की हत्या
  7. एटा में फंदे पर लटकता मिला पुलिसकर्मी का शव, डिप्रेशन के चलते आत्महत्या की आशंका
  8. राजद सुप्रीमो लालू यादव की इफ्तार पार्टी आज, राजनीतिक दलों ने साथा निशाना
  9. बिहार दिवस पर पटना में दिनदहाड़े हॉस्पिटल के डयरेक्टर की गोली मारकर हत्या, चेंबर में घुसकर मारी गोली
  10. BSP विधायक उमाशंकर सिंह के खिलाफ विजिलेंस जांच, संपत्ति मामले में बढ़ सकती हैं मुश्किलें
  11. PM मित्र पार्क के लिए 700 करोड़ रुपये के एमओयू पर किए गए हस्ताक्षर- CM योगी
  12. Haryana: महायज्ञ में खराब खाने को लेकर कुरुक्षेत्र में हुआ जमकर बवाल, चली गोलियां, 3 घायल
  13. बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी, तनिष्क शोरूम का लुटेरा चुनमुन झा एनकाउंटर में ढेर
  14. हनी ट्रैप पर कर्नाटक विधानसभा में हंगामा, 48 नेताओं को फंसाने की आशंका
  15. बिहार के मनेर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी सोनू घायल

नितिन कुमार, नई दिल्ली: शराब नीति से जुड़े मामले में आज दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के दफ्तर पहुंच गए हैं। केजरीवाल की पेशी से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने कश्मीरी गेट (Kashmiri Gate) पर विरोध प्रदर्शन किया।

इस विरोध के चलते पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। आपको बता दें पेशी के लिए जाने से पहले केजरीवाल (Kejriwal) राजघाट पर महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) भी नजर आये।

केजरीवाल का BJP पर निशाना

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पेशी पर जाने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, "मुझे आज CBI ने बुलाया है। में पूरी सच्चाई से उनके सवालों के जवाब दूंगा। जब कुछ गलत किया ही नहीं तो छिपाना क्या।" केजरीवाल ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा, "ये लोग बहुत ताकतवर हैं। किसी को भी जेल भेज सकते हैं। BJP ने CBI को आदेश दे दिया है, अगर भाजपा ने आदेश दिया है तो फिर CBI गिरफ्तार करेगी।"

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

केजरीवाल की पेशी के दौरान AAP कार्यकर्ता अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने CBI मुख्यालय और राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। CBI मुख्यालय के बाहर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के द्वारा 1,000 जवानों को तैनात किया गया है साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग के इंतजाम भी किए गए हैं। इतना ही नहीं थाना प्रभारियों को अपने इलाके में गश्त लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

जेल में हैं सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) पहले ही शराब नीति मामले में जेल में बंद हैं। बता दे कि मनीष को CBI ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। फिर बाद में ED ने जेल में ही सिसोदिया (Manish Sisodia) से पूछताछ कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के अनुसार 31 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue District Court) ने सिसोदिया को जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसी के चलते 3 अप्रैल को सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई। अभी फिलहाल सिसोदिया 17 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में हैं।

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in


X
X