नेब्रास्का (अमेरिका): दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट ने Berkshire Hathaway के चेयरमैन पद से हटने के बाद कंपनी के नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने उन्हें चेयरमैन एमेरिटस (Chairman Emeritus) नियुक्त किया है, जबकि उनके बेटे हॉवर्ड जी. बफेट को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चेयरमैन चुना गया है।

वॉरेन बफेट बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में बने रहेंगे

हालांकि, वॉरेन बफेट Berkshire Hathaway के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में बने रहेंगे और कंपनी को अपने अनुभव व सलाह देते रहेंगे। चेयरमैन एमेरिटस का पद एक सम्मानजनक भूमिका होती है, जो किसी पूर्व चेयरमैन के लंबे योगदान को देखते हुए दिया जाता है।

ग्रेग एबेल CEO के तौर पर कंपनी संभालेंगे

कंपनी की रोजमर्रा की जिम्मेदारी अब भी ग्रेग एबेल के पास रहेगी, जो Berkshire Hathaway के CEO के रूप में काम करते रहेंगे। वॉरेन बफेट ने भी कहा कि एबेल ने CEO की जिम्मेदारी पूरी तरह संभाल ली है और कंपनी के अहम फैसले ले रहे हैं।

वॉरेन बफेट ने शेयरधारकों को लिखा पत्र

वॉरेन बफेट ने शेयरधारकों को लिखे पत्र में कहा कि अब नेतृत्व परिवर्तन को पूरा करने का सही समय है। उन्होंने बताया कि वह चेयरमैन एमेरिटस की भूमिका निभाएंगे और उनके बेटे हॉवर्ड बफेट चेयरमैन पद संभालेंगे।

बफेट ने जिम्मेदारियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि ग्रेग एबेल कंपनी चलाएंगे, जबकि हॉवर्ड बफेट Berkshire की संस्कृति और मूल्यों की रक्षा पर ध्यान देंगे।

हॉवर्ड बफेट 1993 से Berkshire Hathaway के निदेशक मंडल में शामिल हैं। वह 1999 से Howard G. Buffett Foundation के चेयरमैन और CEO भी हैं।

वॉरेन बफेट ने 1965 से Berkshire Hathaway का नेतृत्व किया है। उन्होंने कहा कि पद छोड़ने के बाद भी वह कंपनी में निवेशक के रूप में बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें:  iPhone 18 Pro की आज पहली सेल, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत, ऑफर्स से बचेंगे हजारों रुपये