एलॉन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर लॉन्च किया है। जिसके बाद किसी से बात करने के लिए आपको अपना फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही इस फीचर की मदद से आप बिना एक-दूसरे को फॉलो किए चैट और कॉल भी कर सकेंगे। इसका मतलब साफ है कि आपका नंबर भी प्राइवेट रहेगा और बातचीत भी होती रहेगी। आइए जानते हैं कैसे काम करता है X का ये नया फीचर?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का नया फीचर X Numbers
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का X Numbers एक नया फीचर है। जिसकी मदद से लोग एक-दूसरे से बिना फोन नंबर शेयर किए बात कर सकते हैं। एलॉन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के इस फीचर की मदद से आप एक कोड बना सकते हैं और जिसे आपसे बात करनी है, उसके साथ शेयर कर सकते हैं। कोड शेयर करने के बाद आप X पर एक-दूसरे से चैट भी कर सकते हैं। इसके साथ ही इसके लिए दोनों लोगों का एक-दूसरे को फॉलो करना भी जरूरी नहीं है।
फोन नंबर शेयर किए बिना करें कॉल, वीडियो कॉल और चैट
इस फीचर द्वारा अगर आप किसी से कॉल या वीडियो कॉल पर बात करना चाहते हैं, तो आप आसानी से कर सकते हैं। लेकिन, कॉल व वीडियो कॉल का ऑप्शन आपकी X की प्राइवेसी सेटिंग्स पर भी डिपेंड करता है। अगर आप अपने X नंबर को रिफ्रेश करके नया कोड बनाते हैं, तो पुराना कोड काम करना बंद कर देता है। इसका मतलब है कि पुराने कोड से कोई भी व्यक्ति आपसे दोबारा संपर्क नहीं कर पाएगा।
X Numbers का कोई फोन नंबर नहीं होता
इस तरह आप अपनी प्राइवेसी को अपने हिसाब से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके भीतर सबसे खास बात यह है कि X Numbers कोई फोन नंबर नहीं है। यह एक प्राइवेट कोड है, जिसकी मदद से आप X पर किसी से भी चैट या कॉल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- रूस में चुनाव या सिर्फ सत्ता की मुहर? क्यों है 26 साल से केंद्र में पुतिन का राज?