जब दीया मिर्जा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की, तब उनकी खूबसूरती ने पूरे देश का ध्यान खींचा और वे जल्दी ही नेशनल क्रश बन गईं। शुरुआती दौर में उनकी पहली फिल्म ने सुर्खियां बटोरीं, और इसके बाद उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए मेकर्स की कतारें लगने लगीं, लेकिन समय के साथ उनका करियर एक चुनौतीपूर्ण मोड़ पर आ गया। फिल्मों की असफलता और लोगों की बदलती राय ने उन्हें पनौती और बदकिस्मत एक्ट्रेस की उपाधि दे दी।

लोग मानने लगे थे बदकिस्मत

हाल ही में एक इंटरव्यू में दीया मिर्जा ने अपने दौर को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्हें अपनी अलग पहचान बनाने और लोगों की सोच को चुनौती देने में संघर्ष करना पड़ा, उन्होंने कहा कि शुरुआत में उनकी तुलना अक्सर ऐश्वर्या राय से की जाती थी, और इससे कई मौके उनके हाथ से निकल गए। बड़ी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर फेल होने के बाद, जिन लोगों ने पहले उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए इंतजार किया था, वे अचानक उन्हें “बदकिस्मत” मानने लगे।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Dia Mirza Rekhi (@diamirzaofficial)

संजू के लिए एक्ट्रेस ने डायरेक्टर से की विनती

दीया ने अपने संघर्ष के समय का उदाहरण देते हुए कहा कि जब संजू फिल्म की कास्टिंग हो रही थी, उन्होंने राजकुमार हिरानी को कॉल किया, उन्होंने उनसे अपील की कि उन्हें काम देने का मौका दिया जाए और वह किसी भी स्क्रीन टेस्ट के लिए तैयार हैं, उन्होंने बताया कि उस समय उनके पास कोई प्रोजेक्ट नहीं था और उन्हें अपने करियर में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही थी।

   Written By Toshi Shah